टेक मीट्स क्रिकेट: गूगल डूडल ने ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के फिनाले को मार्क किया

Tech meets cricket: Google Doodle marks ICC Men’s T20 World Cup 2026 finale. ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रैंड फिनाले के मौके पर टेक दिग्गज Google ने एक खास Google Doodle जारी किया है। इस डूडल के जरिए दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेल आयोजनों में से एक क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले को रचनात्मक अंदाज़ में दर्शाया गया है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के प्रतिष्ठित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी भिड़ंत हो रही है।

Google के इस खास डूडल में क्रिकेट के प्रतीकों को कंपनी के लोगो के साथ बेहद रचनात्मक तरीके से जोड़ा गया है। डिजाइन में गुलाबी और बैंगनी रंगों के वाइब्रेंट टोन का इस्तेमाल किया गया है। इसमें “Google” के पहले ‘o’ को क्रिकेट बॉल के रूप में दिखाया गया है, जबकि ‘l’ अक्षर को एक क्रिकेट बैट में बदल दिया गया है जो अंतिम ‘e’ की ओर झुका हुआ नजर आता है। साथ ही स्टंप्स को भी शामिल कर पूरे आर्टवर्क को क्रिकेट थीम में ढाला गया है।

यह डूडल न सिर्फ फाइनल मुकाबले की अहमियत को दर्शाता है, बल्कि दुनिया भर में क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता को भी रेखांकित करता है। T20 वर्ल्ड कप फाइनल ऐसा मैच होता है जिसे दुनिया भर में करोड़ों लोग देखते हैं और इसी वजह से Google ने इसे अपने प्लेटफॉर्म पर खास अंदाज़ में सेलिब्रेट किया है।

T20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन इस बार भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हो रहा है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान दुनिया भर से क्रिकेट प्रशंसक बड़ी संख्या में भारत पहुंचे हैं। लगभग एक महीने तक चले इस टूर्नामेंट का समापन अब फाइनल मुकाबले के साथ हो रहा है।

फाइनल में पहुंचने तक दोनों टीमों का सफर अलग-अलग रहा। न्यूजीलैंड को ग्रुप स्टेज में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन टीम ने नॉकआउट चरण में शानदार वापसी की। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 170 रन के लक्ष्य को महज 12.5 ओवर में हासिल कर नौ विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच में फिन एलन ने 33 गेंदों में शतक जड़कर T20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड बनाया।

वहीं भारत का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में काफी मजबूत रहा। मेजबान टीम ग्रुप स्टेज में अजेय रही और उसे सिर्फ सुपर-8 चरण में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार मिली। सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दमदार बल्लेबाजी करते हुए 253 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया और सात रन से रोमांचक जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप मुकाबलों का इतिहास भी दिलचस्प रहा है। इससे पहले हुए मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ बढ़त बनाए रखी है और 2007, 2016 तथा 2021 में जीत दर्ज की थी। हालांकि इस बार फाइनल से पहले भारत ने घरेलू मैदान पर खेली गई द्विपक्षीय T20 सीरीज में न्यूजीलैंड को 4-1 से हराया था, जिससे टीम इंडिया आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरी है।

Related Articles

Back to top button