आसाराम के आश्रम में मिला किशोरी का शव, 5 दिन पहले लापता हुई थी किशोरी, जांच में जुटी पुलिस…

जानकारी के मुताबिक मृतका किशोरी 5 अप्रैल से लापता थी। गुरूवार देर रात सूचना मिलने पर पुलिस बहराइच रोड स्थित आसाराम के आश्रम पहुंची जहां किशोरी का शव आश्रम में खड़ी एक कार के भीतर से बरामद किया।

स्वयंभू संत और बलात्कार के दोषी आसाराम का आश्रम एक बार फिर चर्चा में आ गया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के बहराइच रोड स्थित आसाराम के आश्रम से एक किशोरी का शव मिला है। यह शव शुक्रवार को आसाराम बापू के आश्रम के अंदर खड़ी एक कार से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को तत्काल कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक मृतका किशोरी 5 अप्रैल से लापता थी। गुरूवार देर रात सूचना मिलने पर पुलिस बहराइच रोड स्थित आसाराम के आश्रम पहुंची जहां किशोरी का शव आश्रम में खड़ी एक कार के भीतर से बरामद किया। जांच से यह पता चला है कि आश्रम से कुछ ही दूरी पर मृतका किशोरी का घर स्थित है। बीते 5 अप्रैल को 14 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई थी। इसके बाद शुक्रवार को उसका शव आश्रम के भीतर खड़ी आल्टो कार से पुलिस ने बरामद किया।

बहरहाल, पुलिस गंभीरता के साथ इस पूरे मामले की जांच कर रही है। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आश्रम परिसर को सील कर दिया है। पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिए आश्रम से एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं किशोरी की मां ने इस मामले में कुल 7 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है जिसमें पुलिस आगे जांच कर रही है।

गौरतलब हो कि आसाराम बापू को साल 2013 में अपने जोधपुर आश्रम में एक 16 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने का दोषी पाया गया था। इसी मामले में साल 2018 में जोधपुर की एक विशेष अदालत ने बलात्कार के आरोप में आसाराम को दोषी ठहराया था। इसके बाद उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

Related Articles

Back to top button