
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं। 9 दिसंबर 2021 को अपनी लॉन्ग टाइम फ्रेंड राजश्री यादव से शादी करने वाले तेजस्वी यादव के घर किलकारी गूंजी हैं। तेजस्वी यादव ने अपनी नवजात बच्ची के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया कि, ‘भगवान ने बेटी के रूप में उपहार भेजा है।”
ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है। pic.twitter.com/UCikoi3RkM
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 27, 2023
तेजस्वी यादव ने हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली राजश्री यादव ने सन् 2021 में शादी की थी। राजश्री यादव बचपन से ही दिल्ली में रहती थी। राजश्री और तेजस्वी नई दिल्ली के आरके पुरम के डीपीएस स्कूल में एक साथ पढ़ते थे। अब इनके घर किलकारियां गूंजी हैं। तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव ने बच्ची को जन्म दिया है।
बनकर नन्हीं सी परी
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) March 27, 2023
मेरे घर मेहमान आई है
खुशियों की संग सौगात लाई है
दादा-दादी बनने की खुशी में
मम्मी-पापा के चेहरे पे जो मुस्कान लाई है.. pic.twitter.com/3qlhQhaQ5c
तेजस्वी यादव के पिता बनने की जानकारी उनकी बहन रोहिणी रोहिणी आचार्य ने दी है। एक ट्वीट के जरिए तेजस्वी यादव ने भी इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है। तेजस्वी यादव के पिता बनने पर रोहिणी आचार्य ने ट्वीट करते हुए लिखा- “बनकर नन्हीं सी परी मेरे घर मेहमान आई है, खुशियों की संग सौगात लाई है दादा-दादी बनने की खुशी में मम्मी-पापा के चेहरे पे जो मुस्कान लाई है।