
तेलंगाना सरकार ने एक अहम प्रशासनिक कदम उठाते हुए बुधवार (11 फरवरी, 2026) को ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (GHMC) को तीन हिस्सों में विभाजित करने को मंजूरी दे दी। इस बदलाव से प्रशासनिक दक्षता में सुधार और सार्वजनिक सेवा वितरण में वृद्धि की उम्मीद है। यह फैसला दिसंबर 2025 में GHMC को 12 ज़ोन और 60 सर्कल में पुनर्गठित करने के बाद लिया गया है।
बता दें, साइबराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में सेरिलिंगमपल्ली, कुकटपल्ली, और कुतुबुल्लापुर ज़ोन शामिल होंगे। मलकाजगिरी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में मलकाजगिरी, उप्पल, और LB नगर ज़ोन होंगे। ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में शमशाबाद, राजेंद्रनगर, चारमीनार, गोलकोंडा, खैरताबाद और सिकंदराबाद ज़ोन होंगे।
बता दें, हर कॉर्पोरेशन अब एक स्वतंत्र कानूनी इकाई के रूप में कार्य करेगा। जिसमें आईएएस अधिकारियों की तैनाती की गई हैं। जयेश रंजन (IAS: 1992: TG) को तीनों म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन्स में ट्रांज़िशनल अरेंजमेंट की देखरेख के लिए स्पेशल ऑफिसर नियुक्त किया गया है। वे मेट्रोपॉलिटन एरिया और अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के स्पेशल चीफ सेक्रेटरी भी हैं। आरवी कर्णन (IAS: 2012: TG) को ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन्स का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। जी श्रीजना (IAS: 2012: TG) को साइबराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन्स का कमिश्नर बनाया गया है। टी विनय कृष्ण रेड्डी (IAS: 2013: TG) को मलकाजगिरी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन्स के कमिश्नर बने हैं।
बता दें, नई प्रशासनिक तैनातियों में डॉ. ज्योति बुद्ध प्रकाश (IAS: 2002: TG) को सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड का चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया हैं। सब्यसाची घोष (IAS: 1994: TG) को स्पेशल चीफ सेक्रेटरी, इम्प्लीमेंटेशन ऑफ फ्लैगशिप वेलफेयर एंड डेवलपमेंटल स्कीम्स यूनिट, को शेड्यूल्ड कास्ट डेवलपमेंट डिपार्टमेंट और कमिश्नर, शेड्यूल्ड कास्ट डेवलपमेंट के पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। संदीप कुमार सुल्तानिया (IAS: 1998: TG) को प्रिंसिपल सेक्रेटरी, फाइनेंस डिपार्टमेंट, को प्लानिंग डिपार्टमेंट का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है और तेलंगाना रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर के EO डायरेक्टर जनरल के तौर पर काम करेंगे। डी दिव्या (IAS: 2010: TG) को पंचायत राज और रूरल डेवलपमेंट के कमिश्नर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। पी कात्यायनी देवी (IAS: 2017: TG) को प्रजावाणी के लिए स्टेट नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है, साथ ही वे स्टेट फाइनेंस कॉर्पोरेशन में अपनी जिम्मेदारियां जारी रखेंगे। मयंक मित्तल (IAS: 2020: TG) को HMWS&SB के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर बने हैं। यू रघुराम शर्मा (IAS-SCS) को स्पेशल सेक्रेटरी, इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स, के तौर पर पोस्ट किए गए हैं और IT, इंडस्ट्रीज एंड लेजिस्लेटिव अफेयर्स मिनिस्टर के OSD का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।
इस नए प्रशासनिक पुनर्गठन से तेलंगाना के शहरी और ग्रामीण इलाकों में प्रशासन की प्रभावशीलता और जनता को मिलने वाली सेवाओं में सुधार की उम्मीद है।









