
डिजिटल डेस्क: इन दिनों भारत में इंडिया और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज को लेकर चर्चा तेज है। इस टेस्ट सीरीज से जुड़े तीन मुकाबले पूरे हो चुके हैं जिसमे भारत का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला है। इस सीरीज में इंडिया ने 2/1 से बढ़त बनाते हुए इंग्लैंड को मुसीबत में दाल दिया है। अब इंग्लैंड को भारत के खिलाफ रांची में होने वाले छठे मुकाबले में अपना डीएम खत्म दिखाना होगा नहीं तो वो इस मैच से बाहर हो जाएगा। ऐसे में इस मुकाबले का न सिर्फ दोनों टीम बल्कि दर्शकों को भी ख़ासा इंतजार है। इस बीच रांची में होने वाले चौथे मुकाबले से जुडी बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि झारखंड की राजधानी रांची में भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टेस्ट मैच पर अब खालिस्तानी आतंकियों का संकट मंडरा रहा है।
IND vs ENG पर पड़ा आतंक का साया
दरअसल, मंगलवार यानी 20 फ़रवरी को रांची में 23 फरवरी के भारत और इंग्लैंड क्रिकेट मैच को सिख फॉर जस्टिस संगठन ने रद्द करने की धमकी देते हुए इंग्लैंड क्रिकेट टीम को वापस अपने देश लौटने की भी धमकी दी गई है। इस मामले के सामने आते ही रांची में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीँ पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए रांची पुलिस भी जांच में जुट चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार मामले की जांच पर रांची के डीसी राहुल सिन्हा खुद निगरानी रखे हुए हैं। जांच में इस धमकी के ऑडियो और वीडियो को वेरीफाई किया जा रहा है।
मामले पर पुलिस जांच में जुटी
बता दें कि इस मामले में दर्ज एफआईआर के तहत सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने यूट्यूब पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला क्रिकेट टेस्ट मैच रद्द करने के लिए वो लोगों को उकसाता नजर आ रहा है। वीडियो में उसने आह्वान किया कि, भाकपा (माओवादी) झारखंड और पंजाब में जबरदस्त हलचल पैदा करें। जिसके चलते टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स मैच न खेल पाए।
यहाँ पढ़ें धमकी वाले वीडियो में क्या है?
पुलिस को मिले वीडियो में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू भाकपा माओवादियों को उकसाते नजर आ रहा है। वीडियो में वो कहता है कि आदिवासियों की जमीन पर क्रिकेट ना होने दें। प्रशासन इसे दो मित्र देशों के बीच खेल संबंधों को बिगाड़ने और प्रतिबंधित माओवादी संगठन के माध्यम से खेल को बाधित करने का प्रयास के तौर पर देख रही है। इसी बात को मद्देनजर रखते हुए पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत यह पूरा मामला दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। साथ ही पुलिस सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए पुख्ता इंतजाम करने में भी जुट गई है।









