मॉस्को में बड़ा आतंकी हमला, 115 की मौत, 140 घायल, रष्ट्रपति पुतीन ने राष्ट्रीय शोक घोषित किया

रूस के राष्ट्रपति ने हमले की कड़ी निंदा की है। हमले मारे गए लोगों की याद में राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है...

रूस की राजधानी मास्को के उत्तर-पश्चिम में क्रोकस सिटी हॉल और कॉन्सर्ट कॉम्प्लेक्स में बड़े आतंकी हमले की खबर आ रही है। यह हमला 22 मार्च की शाम को हुआ था। हमले में अब तक 115 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 140 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। अभी मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है। क्योंकि घायलों में कई लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

रूस के राष्ट्रपति ने हमले की कड़ी निंदा की है। रूस में हमले मारे गए लोगों की याद में राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। इसके अलावा दुनिया के कई देशों ने हमले की निंदा की है और पीड़ित को संवेदना दी है।

इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है। शनिवार यानी 23 मार्च को चार संदिग्ध बंदूकधारियों समेत करीब 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए संदिग्ध यूक्रेन सीमा से देश से भागने की फिराक में थे।

Related Articles

Back to top button