
मनोरंजन डेस्क– द कपिल शर्मा शो के कई एपिसोड्स में दिखाई दे चुके एक्टर अतुल परचुरे को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है.दरअसल, अपनी बेहतरीन कॉमेडी से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाले एक्टर को कैंसर हो गया है. कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से वो जूझ रहे हैं. इस दुखद खबर की जानकारी उन्होंने खुद अपने एक इंटरव्यू के दौरान दिया.
साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि गलत इलाज की वजह से उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी है.
अतुल ने अपने बयान में कहा कि जब वो ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में थे. तब सब कुछ ठीक था. लेकिन कुछ वक्त के बाद मैं कुछ भी नहीं खा पा रहा था. मेरी तबीयत ज्यादा बिगड़ रही थी. कि इसके बाद मुझे महसूस हुआ कि कुछ तो गड़बड़ है.
आगे एक्टर ने ये भी कहा कि वो ज्यादा तबीयत खराब होने की वजह से वो कपिल और टीम के साथ विदेश भी नहीं जा पाए.









