
नई दिल्ली : सिनेमा की दुनिया में काफी समय से सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में और वेब सीरीज बन रही हैं. ऐसे में भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन के मुद्दे हमेशा से फिल्म बनाने वालों की पहली पसंद रहे हैं ।
ट्रेलर हुआ रिलीज
अब इसी कड़ी में ऑपरेशन सफेद सागर का नया नाम जुड़ रहा है, जिसे भारतीय वायुसेना ने कारगिल युद्ध के दौरान दुश्मन देशों के छह छक्के छुड़ाने के लिए शुरू किया था. अब इसी मिशन पर वेब सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर आ रही है, जिसका ट्रेलर रिलीज हो गया है.
ओटीटी पर दिखेगी कहानी
साल 1999 में दुश्मन देशों पाकिस्तान और भारत के बीच हुए सैन्य संघर्ष कारगिल युद्ध पर कई फिल्में और सीरीज बन चुकी हैं. लेकिन अब यह युद्ध एक अलग पहलू के साथ आ रहा है वेब सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर, जिसमें दिखाया जाएगा कि कैसे भारतीय वायुसेना ने भी इस लड़ाई में अहम भूमिका निभाई और आसमान में रहकर दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए ।









