
बहुत से लोग नींद न आने की समस्या से परेशान रहते हैं, और रातभर करवटें बदलते रहते हैं। ऐसे में कई लोग घरेलू नुस्खे अपनाते हैं, जैसे जल्दी फोन बंद करना, हर्बल चाय पीना, या अन्य कोशिश करते हैं। हालांकि, यह सब उपाय हमेशा असरदार नहीं होते। लेकिन हाल ही में एक रिसर्च में सामने आया है कि सोते समय सॉक्स पहनना एक आसान तरीका है, जो नींद की गुणवत्ता में सुधार कर सकता है।
बता दें कि हार्वर्ड रिसर्च के अनुसार, सोने से पहले पैरों को हल्का गर्म रखना नींद को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। जब हम सोने के लिए तैयार होते हैं, तो हमारा शरीर अपने आप को शांत और ठंडा करने की प्रक्रिया शुरू करता है, जिसे थर्मोरेगुलेशन कहा जाता है। जब पैरों में गर्माहट होती है, तो शरीर की ब्लड वेसेल्स फैलने लगती हैं, जिससे शरीर की अंदरूनी गर्मी बाहर निकलने लगती है और हमें नींद आने के संकेत मिलते हैं। सॉक्स पहनने से यह प्रक्रिया तेज होती है, जिससे नींद जल्दी और गहरी आती है।
सोते समय सॉक्स पहनने के फायदे:
1.जल्दी नींद आना – सॉक्स पहनने से पैर गर्म रहते हैं, जिससे नींद को बढ़ावा देने वाले संकेत शरीर में जाते हैं।
- गहरी नींद – यह तरीका शरीर का तापमान संतुलित रखता है, जिससे नींद गहरी और आरामदायक होती है।
- नींद की गुणवत्ता में सुधार – सॉक्स पहनने से नींद बार-बार नहीं टूटती, और नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है।
- साइड इफेक्ट से बचाव – नींद की गोलियों के साइड इफेक्ट्स से बचने के लिए यह तरीका पूरी तरह से सुरक्षित और प्राकृतिक है।
कैसे अपनाएं सॉक्स पहनने वाला नींद रूटीन?
- सही सॉक्स पहने – ऐसे सॉक्स पहनें जो न बहुत ढीले हों, न बहुत टाइट। सॉफ्ट कॉटन, बांस या हल्के ऊनी सॉक्स सबसे अच्छे होते हैं।
- सोने से 20-30 मिनट पहले पहनें – सॉक्स को सोने से लगभग 20-30 मिनट पहले पहनें, ताकि शरीर उन्हें महसूस करके ठंडक को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दे।
- कमरे का तापमान ठंडा रखें – सॉक्स पहनने से पैरों को गर्म रखने के साथ-साथ कमरे का तापमान ठंडा रखना भी मददगार होता है, जिससे नींद की क्वालिटी बेहतर होती है।
यह तरीका न केवल सस्ता है, बल्कि पूरी तरह से प्राकृतिक और सुरक्षित भी है। अगर आप नींद में समस्या महसूस कर रहे हैं, तो यह तरीका अपनाकर बेहतर नींद पा सकते हैं।









