कांग्रेस नेता मनीष तिवारी के बयान पर भड़की भाजपा कहा, निठल्ली और निकम्मी थी कांग्रेस सरकार…

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा 26/11 मुंबई हमले पर दिए गए बयान पर भाजपा ने तीखा प्रहार किया। भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस सरकार को निठल्ली और निकम्मी करार दिया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मीडिया से कहा कि कांग्रेस की सरकार निठल्ली निकम्मी थी, राष्ट्रीय की सुरक्षा पर भी भारत की अखंडता की उनको चिंता नहीं थी। मनीष तिवारी ने स्वीकारा है कि उनकी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को दाव पर लगाया था। क्या अब सोनिया गांधी और राहुल गांधी चुप्पी तोड़ेंगे?

भाजपा प्रवक्ता बोले, ‘मनीष तिवारी ने जो बात अपनी पुस्तक में कही, जिसको हम सभी ने मीडिया में देखा है. ये कहना गलत नहीं होगा कि जो तथ्य सामने आए हैं, इसको कांग्रेस की विफलता का कबूलनामा कहना ही उपयुक्त होगा। इस पुस्तक का सारांश है कि संयम शक्ति की निशानी नहीं है, 26/11 के मुंबई हमले के समय संयम कमजोरी माना जा सकता है। भारत को उस समय कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए थी। जब कांग्रेस की विफलताओं का ये कबूलनामा पढ़ा तो हर भारतीय की तरह हमें भी बड़ी पीड़ा हुई।’

भाजपा ने कहा, ‘इस तथ्य के बाद आज स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस की जो सरकार थी वो निठल्ली, निकम्मी थी, लेकिन राष्ट्र सुरक्षा जैसे मुद्दे पर भारत की अखंडता की भी उनको चिंता नहीं थी। राष्ट्र सुरक्षा जैसे मुद्दे पर भारत की अखंडता की भी उन्हें चिंता नहीं थी। हर भारतीय ये बात कहता था, बीजेपी भी यही बात कह रही थी। आज कांग्रेस शासन में मंत्री रहे मनीष तिवारी जी ने स्वीकारा है कि उनकी सरकार ने राष्ट्र सुरक्षा को दांव पर लगा दिया था।’

Related Articles

Back to top button
Live TV