दूल्हे के उमड़ते अरमानों पर दुल्हन की सहेलियों ने फेरा पानी, बता दिया ऐसा राज कि लड़की ने शादी से किया इंकार

दरअसल, जब वरमाला का कार्यक्रम हो रहा था इस दौरान दुल्हन की सहेलियों ने ध्यान दिया कि दूल्हा गंजा है और उसने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करा रखी है। फिर क्या था, उन्होंने यह बात दुल्हन को बताई और जयमाला मंडप में बात आग की तरह फैली।

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के भरथना कोतवाली क्षेत्र से एक अजब घटना सामने आई है। दरअसल, पूरा मामला उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद के भरथना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ध्यानपूरा गांव का है। ध्यानपुरा निवासी महेश ने अपनी बेटी की शादी औरैया जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र निवासी अजय कुमार के साथ तय की थी। शादी के लिए धूम-धाम से बारात औरैया के बिधूना से इटावा के भरथना कोतवाली क्षेत्र के ध्यानपुरा गांव को गई लेकिन शादी में बड़ा व्यवधान उत्पन्न हो गया। में एक गंजे युवक की शादी होते-होते रह गई। बीते दिन औरैया जनपद के बिधूना से इटावा जिले के में युवक बारात गई थी।

जानकारी के मुताबिक, 6 फरवरी 2022 को दूल्हा बने अजय कुमार का लग्न उत्सव कार्यक्रम संपन्‍न हुआ था। उसके बाद 22 फरवरी 2022 को एक निजी गेस्ट हाउस में बिधूना से बारात आई। घोड़ी पर तनकर सवार अजय कुमार बड़ी धूमधाम से दूल्हे की पोषक में द्वारचार कार्यक्रम के लिए दरवाजे पर पहुंचे। लेकिन दुल्हन की सहेलियों ने दूल्हे राजा के उमड़ते अमरानों पर पानी फेर दिया।

दरअसल, जब वरमाला का कार्यक्रम हो रहा था इस दौरान दुल्हन की सहेलियों ने ध्यान दिया कि दूल्हा गंजा है और उसने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करा रखी है। फिर क्या था, उन्होंने यह बात दुल्हन को बताई और जयमाला मंडप में आग की तरह बात फैली। इसके बाद दुल्हन ने इस बात की पुष्टि कराई तो पता चला कि दूल्हे ने ना केवल प्लास्टिक सर्जरी करा रखी थी बल्कि वह विग लगाने के साथ नकली दांत भी लगाए हुए था।

दूल्हे की पोल खुलने के बाद गुस्से से तमतमाई दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया और बारात लौटाने की बात कर दी। दुल्हन के इस रवैये के बाद मंडप में हड़कंप मचा। मामले को मिल-बैठकर सुलझाने की पूरी कोशिश की गई लेकिन दुल्हन को दूल्हा रास नहीं आया। मामला इस हद तक बढ़ा कि मौके पर पुलिस पहुंच गई। हालांकि पुलिस ने कोई विधिक कार्रवाई नहीं की और दोनों पक्षों को मिल-बैठकर फैसला करने के लिए कहा। इसके बाद दोनों पक्षों ने शादी को रोकने का फैसला किया और बारात वापस लौट गई।

Related Articles

Back to top button
Live TV