देश उत्साहित, परिवार को बधाई, वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं : मायावती, पूर्व मुख्यमंत्री

Axiom-4 mission. भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा से सफल वापसी पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि शुभांशु की सकुशल वापसी से देश में उत्साह का माहौल है।

मायावती ने क्या कहा शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से सकुशल वापसी पर पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है। इस ऐतिहासिक सफलता के लिए उनके परिवार को हार्दिक बधाई। इसरो समेत सभी अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और उनकी संस्थाओं को शुभकामनाएं। उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिभा का देश की करोड़ों जनता को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।

मायावती का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब पूरे देश में अंतरिक्ष मिशन ‘एक्सिओम-4’ की सफलता की सराहना हो रही है। शुभांशु शुक्ला, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) तक पहुंचने वाले दूसरे भारतीय बने हैं।

Related Articles

Back to top button