
महाधिवक्ता कार्यालय में छठे फ्लोर से लेकर नौंवें फ्लोर तक लगी आग की वजह से एक लाख से अधिक फाइलें जलकर राख हो गई थी। जिसको लेकर सुनवाई में इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज गजब हो गया।
एजी कार्यालय में जली फाइलों के मामले में न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव की कोर्ट में सुनवाई होनी है। सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट में यूपी सरकार के लॉ ऑफिसर्स को कोर्ट ने आईना दिखा दिया। फाइलों के जलने को लेकर सभी तलब किए गए। कोर्ट ने कहा बैठे रहो जब बारी आएगी तब सुनेंगे।
एडवोकेट जनरल समेत कई लॉ अफसर कोर्ट में तलब किए गए है। सुबह से हाईकोर्ट ने इनको बैठा रखा है। एडवोकेट जनरल और एएजी कोर्ट में बैठे हुए हैं। प्रमुख सचिव न्याय भी कोर्ट नम्बर 66 में बैठे हैं।









