जल्द खत्म होने वाली है आधार को पैन से लिंक करने की तिथि, जल्द कर लें ये काम नहीं तो हो जाएगी मुश्किल!

पैन को आधार से लिंक करने के कई तरीके हैं। आप इसे दो तरीकों से ऑनलाइन लिंक कर सकते हैं। आप आयकर पोर्टल में लॉग इन किए बिना या केवल नेट बैंकिंग के जरिये अपने खाते में लॉग इन करके आप अपने आधार को पैन से लिंक कर सकते हैं। इसके लिए आपको दूसरे जरुरी विवरणों के साथ अपने पैन और आधार विवरण दर्ज करना होगा।

अगर आपने भी अब तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया है तो जल्द से जल्द अपने पैन को आधार से लिंक कराए क्योंकि PAN को आधार से जोड़ने की अंतिम तिथि तेजी से नजदीक आ रही है। PAN को आधार से जोड़ने की अंतिम समय सीमा 31 मार्च है। सरकारी निर्देशानुसार सभी पैन कार्ड धारकों को 31 मार्च से पहले अपने पैन को आधार संख्या से जोड़ना अनिवार्य है।

हालांकि, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड या CBDT ने आधार और पैन को लिंक करने की अंतिम तिथि को कई बार टाला है, लेकिन विभाग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह काम पूरा करना अनिवार्य है। यदि निर्धारित समय के भीतर आधार और पैन लिंक नहीं कराया जाता, तो आपका पैन निष्क्रिय हो जाएगा। यदि पैन निष्क्रिय हो जाता है, तो आयकर विभाग विचार करेगा कि व्यक्ति ने पैन जमा नहीं किया और इसलिए इसके परिणाम भुगतने के लिए वह स्वयं उत्तरदायी होगा।

ऐसे जांचे कि आपका आधार-पैन लिंक है या नहीं

1) आयकर विभाग की आधिकारिक साइट – www.incometax.gov.in पर जाएं।

2) क्विक लिंक्स ऑप्शन पर क्लिक करें। वहां, आपको ‘लिंक आधार स्थिति’ की जांच करने का विकल्प मिलेगा। आपको उस पर क्लिक करना है।

3) इसके बाद आपको अपने कंप्यूटर या मोबाइल में एक नई स्क्रीन दिखाई देगी। यहां आपको अपना पैन और आधार नंबर दर्ज करना होगा।

4) विवरण भरने के बाद, ‘लिंक आधार स्थिति देखें’ पर क्लिक करें।

5) आपके आधार-पैन की स्थिति पेज पर प्रदर्शित होगी।

पैन को आधार से ऐसे करें लिंक

पैन को आधार से लिंक करने के कई तरीके हैं। आप इसे दो तरीकों से ऑनलाइन लिंक कर सकते हैं। आप आयकर पोर्टल में लॉग इन किए बिना या केवल नेट बैंकिंग के जरिये अपने खाते में लॉग इन करके आप अपने आधार को पैन से लिंक कर सकते हैं। इसके लिए आपको दूसरे जरुरी विवरणों के साथ अपने पैन और आधार विवरण दर्ज करना होगा।

इन सब तरीकों के अलावा, आप आधार जारी करने वाले प्राधिकरण, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के नए अपडेट के मुताबिक SMS के माध्यम से अपने आधार कार्ड को अपने पैन कार्ड से भी लिंक कर सकते हैं। लिंक करने की प्रक्रिया आपके पंजीकृत फोन नंबर से 567678 या 56161 पर SMS भेजकर शुरू की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button