लुप्त हो रहा Y क्रोमोसोम, क्या मानवता का भविष्य है खतरे में ?

एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि Y क्रोमोसोम जो पुरुषों के जेंडर को निर्धारित करता है।

एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि Y क्रोमोसोम जो पुरुषों के जेंडर को निर्धारित करता है। वो लुप्त हो सकता है और अगर ऐसा हुआ तो इसका मतलब साफ ही है कि आने वाले समय में पुरुषों की जन्संख्या धीरे-धीरे कम होने लगेगी और महिलाओं का जन्म ज्यादा होगा। अब सोचने वाली बात ये है कि अगर ऐसा हो गया तो किसी भी देश में पुरुष बचेंगे ही नहीं। हालांकि, ये रातों-रात तो होने नहीं वाला लेकिन फिर भी ये एक चिंता का विषय है। शायद यहीं से मानव जाति का भी अंत शुरू हो जाए।

क्या है ऐसा होने की वजह ?

SOX9 जीन सभी मैमल्स में होता है। जो किसी भी मैमल में मेल जेंडर के लिए बहुत जरूरी है वो ऐसे की ये मेल ग्रोथ को ट्रिगर करने का काम करता है। मतलब साफ है अगर ये जीन है तो गर्भ में पल रहा बच्चा पुरुष ही होगा। Y क्रोमोसोम क्यों गायब हो रहा है? मनुष्यों और प्लैटिपस के अलग होने के बाद से 166 मिलियन सालों में Y क्रोमोसोम ने एक्टिव जीन की एक महत्वपूर्ण संख्या खो दी है, जो 900 से घटकर केवल 55 रह गई है। देखा जाए तो हर 1 मिलियन साल में लगभग पांच जीन का नुकसान है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले सालों में Y क्रोमोसोम आने वाले 11 मिलियन सालों तक पूरी तरह से विलुप्त हो जाएगा।

क्या कहती है रिसर्च रिपोर्ट ?

Y क्रोमोसोम के लुप्त होने से हमारी प्रजाति के भविष्य को लेकर चिंताएँ पैदा हो गईं हैं। एक रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक जब एग और स्पर्म में फ्यूजन होता है। तब SRY नाम का जीन बनता है जो SOX9 को एक्टिवेट करता है। यानी अगर ये जीन है तो बच्चा मेल ही होगा। 166 मिलियन सालों में Y क्रोमोसोम ने एक्टिव जीन की एक महत्वपूर्ण संख्या खो दी है, जो 900 से घटकर केवल 55 रह गई है। यह हर मिलियन साल में लगभग पांच जीन का नुकसान है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले सालों में Y क्रोमोसोम अगले 11 मिलियन सालों में पूरी तरह से गायब हो सकता है।

Related Articles

Back to top button