
चुनाव आयोग ने देश के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग ने कहा है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। चुनाव आयोग की घोषणा के मुताबिक जिनकी तारीखें 23 अप्रैल और 29 अप्रैल की गई हैं। मतगणना 4 मई को किया जाएगा।
बता दें, आयोग की घोषणा के अनुसार, असम, केरल और पुडुचेरी में चुनाव 9 अप्रैल को एक ही चरण में होंगे। इन राज्यों के चुनाव परिणाम भी 4 मई को घोषित किए जाएंगे। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल को होंगे, और मतगणना भी 4 मई को किया जाएगा।
इस बार की चुनाव प्रक्रिया में नई तकनीकों का भी इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे मतदान में पारदर्शिता और सुरक्षा बनी रहे। चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे चुनावी प्रक्रिया में सहयोग करें और शांतिपूर्ण चुनाव की दिशा में काम करें।
चुनाव आयोग के इस ऐलान के साथ ही संबंधित राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है। यह आचार संहिता चुनावों के निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से संचालन के लिए जरूरी होती है, ताकि उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों के बीच कोई असंवैधानिक गतिविधि न हो।
चुनाव आयोग ने सभी दलों और उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी है कि चुनाव प्रचार और मतदान के दौरान सभी नियमों और आचार संहिता का पालन किया जाए।









