इसी शहर से जुड़ा है नेहरू-गांधी परिवार का अस्तित्व… प्रियंका गांधी को लोकसभा चुनाव लड़ाने की उठ रही मांग

कई दावेदारों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। पोस्टर के जरिए प्रियंका गांधी वाड्रा को यहां से चुनाव लड़ाने की मांग कर रहें हैं।

प्रियंका गांधी वाड्रा को इलाहाबाद संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाने की मांग उठ रही है। प्रयागराज में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी को इलाहाबाद संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाए जाने की मांग को लेकर पोस्टर लगाया है।

नेहरू गांधी के पैतृक निवास आनंद भवन के बाहर कांग्रेस नेताओ ने पोस्टर लगाया है। जिसमे लिखा है कि चलो बुलावा आया है, घर वालों ने बुलाया है। पोस्टर लगाने वाले कांग्रेस नेताओ का कहना है कि नेहरू गांधी परिवार का अस्तित्व इसी शहर से है। प्रियंका गांधी वाड्रा को यहां से लोकसभा चुनाव लड़कर अपनी विरासत को संभालना चाहिए।

आनंद भवन के बाहर लगाए गए पोस्टर में प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी के साथ सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव की भी तस्वीर है। नीचे पोस्टर में लिखा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा को प्रयागराज से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया जाए।

दरअसल प्रयागराज सीट गठबंधन के तहत कांग्रेस के खाते में आई है। कई दावेदारों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसी बीच स्थानीय कांग्रेस नेताओ ने पोस्टर के जरिए प्रियंका गांधी वाड्रा को यहां से चुनाव लड़ाने की मांग कर रहें हैं। हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है जब प्रियंका गांधी वाड्रा को प्रयागराज से चुनावी मैदान में उतरने की मांग की गई है। इसके पहले भी स्थानीय कार्यकर्ता गांधी परिवार के सदस्य को यहां से चुनाव लड़ाने की मांग कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button