कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी पहले चरण की वोटिंग, मतदान स्थलों पर तैनात होंगे भारी संख्या में सुरक्षाबल!

सकुशल मतदान सम्पन्न कराने के लिए सभी 10,833 मतदान केन्द्रों पर केन्द्रीय पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। यूपी पुलिस को 800 कंपनियों के सहयोग के लिए केन्द्रीय पुलिस बलों को तैनात किया गया है।

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिमी यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर कल सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा और शाम 6 तक चलेगा। प्रदेश के इन जिलों में आगरा, मथुरा, अलीगढ़ मेरठ, गाजियाबाद, बुलन्दशहर, बागपत, हापुड़, मुजफ्फरनगर, शामली एवं गौतमबुद्धनगर शामिल है। प्रथम चरण में 623 प्रत्याशी चुनाव मैंदान में है। इनमें 73 महिलाये शामिल है।

10,833 मतदान केंद्रों और 25,880 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। चुनाव आयोग ने इन मतदान वाले जिलों की खैरागढ़, फतेहाबाद, आगरा दक्षिण, बाह, छाता, मथुरा, सरधना, मेरठ शहर, छपरौली, बड़ौत, बागपत व कैराना विधानसभा सीटों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा है। जबकि 5535 मतदेय स्थलों को क्रिटिकल सीटें माना गया है। वहीं महिलाओं के लिए 138 पिंक बूथ यानि महिला बूथ बनाये गये है जहां 59 महिला निरीक्षक उपनिरीक्षक व 261 महिला आरक्षी व मुख्य आरक्षी की ड्यूटियां लगाई गईं है।

सकुशल मतदान सम्पन्न कराने के लिए सभी 10,833 मतदान केन्द्रों पर केन्द्रीय पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। यूपी पुलिस को 800 कंपनियों के सहयोग के लिए केन्द्रीय पुलिस बलों को तैनात किया गया है। इनमें बूथ ड्यूटी के लिए 724 कंपनियां, स्ट्रांगरूम ड्यूटी के लिए 15 कंपनियां, ईवीएम सुरक्षा के लिए 5 कंपनियां, अन्तर्राज्यीय बैरियर ड्यूटी के लिए 20.5 कंपनियां, कानून व्यवस्था ड्यूटी के लिए 66 कंपनियां और 9.67 कम्पनी फ्लाइंग स्क्वाड टीम के साथ, 9.67 कम्पनी स्टैटिक स्क्वाड टीम के साथ कुल 796 कम्पनी केन्द्रीय पुलिस बल लगाया गया है। इसके साथ ही यूपी पुलिस के 9464 निरीक्षक उपनिरीक्षक , 59030 मुख्य आरक्षी व आरक्षी के साथ 27 कम्पनी PAC तैनात की गई है।

Related Articles

Back to top button