‘समाजवादी पार्टी का भविष्य अंधकार में है’,डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज

कौशांबी : उत्तर प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का भविष्य अंधकार में है और 2047 तक सपा सत्ता से दूर रहेगी। केशव ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सपा की राजनीति अब पूरी तरह से खत्म हो चुकी है।

केशव ने यह बयान देते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को भविष्यवाणी करते हुए कहा कि इन पार्टियों का भविष्य और सियासी अस्तित्व समाप्त होने की कगार पर है। उन्होंने अखिलेश यादव और उनकी पार्टी पर आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी अब जनता में कोई विश्वसनीयता नहीं रखती और वह अगले कई दशकों तक सत्ता में वापस नहीं आएगी।

Related Articles

Back to top button