
वाराणसी। धर्म की नगरी काशी में कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाले देवदीपावली की तैयारी अंतिम दौर में है। 5 नवंबर को देवदीपावली के पर्व पर इस बार अस्सी घाट पर होने वाली मां गंगा की बेहद खास होने वाली है। अस्सी घाट पर गंगा सेवा समिति के द्वारा मां गंगा की आरती पहली बार वर्ल्ड कप जीतने वाली महिला क्रिकेट टीम को समर्पित किया जाएगा। इसके साथ देवी – देवताओं के साथ महिला क्रिकेटरों के नाम से 5 हजार गाय के गोबर से बने दीपो को जलाया जाएगा। महिला क्रिकेटरों के नाम से देव दीपावली पर विशेष मां गंगा का पूजन और महाआरती को समर्पित कर देश की बेटियों के मेहनत और हौसले को बढ़ाने का काम श्रद्धालु करेंगे।



देव दीपावली पर महिला क्रिकेटरों का बढ़ाया जाएगा मान, वर्ल्ड कप की जीत के जश्न के तौर पर होगी आतिशबाजी
महिला क्रिकेटरों द्वारा ICC वर्ल्ड कप 2025 की ट्राफी की जीत की खुशी में अस्सी घाट पर होने वाली मां गंगा की महाआरती के साथ ही देश की बेटियों के हौसले को बढ़ाया जाएगा। वहीं क्रिकेट वर्ल्ड कप की जीत पर महिला क्रिकेटरों का ICC WORLD CUP की ट्राफी के साथ बेहद ही आकर्षक रंगोली तैयार की जाएगी। जबकि महिला क्रिकेट टीम की जीत के जश्न के रूप में देव दीपावली पर अस्सी घाट पर गंगा आरती के आयोजकों द्वारा आतिशबाजी की जाएगी। इसे लेकर गंगा आरती के आयोजक श्रवण मिश्रा ने बताया कि देश की महिला क्रिकेट टीम में 47 साल में पहली बार ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप की ट्राफी जीतकर देश का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया है। ऐसे में उन बेटियों का हौसला बढ़ाने और उन्हें सम्मानित करने के लिए देव दीपावली पर उनकी रंगोली तैयार कर मां गंगा की महाआरती की जाएगी।









