सर्दी का सितम अब भी जारी, उत्तर भारत के कई शहर कोहरे की चपेट में

अभी ठंड बढ़ने के और ज्यादा आसार है. मौसम विभाग के अनुसार, अभी कम से कम तीन से चार दिन औैर ज्यादा घना कोहरा रहेगा.

डिजिटल डेस्क- उत्तर भारत समेत पूरे यूपी में सर्दी का सितम जारी है. चडीगढ़, पंजाब,हरियाणा, यूपी और बिहार में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा दिखाई दे रहा है. खराब मौसम के चलते ट्रेनों और विमानों की आवाजाही पर काफी ज्यादा असर पड़ रहा है.

लेकिन अभी ठंड बढ़ने के और ज्यादा आसार है. मौसम विभाग के अनुसार, अभी कम से कम तीन से चार दिन औैर ज्यादा घना कोहरा रहेगा. कहा जा रहा है कि 3 फरवरी तक पहाड़ी इलाकों में बारिश की भी संभावना हैं,31 जनवरी तक जम्मू कश्मीर और लद्दाख के इलाके में अलग-अलग जगहों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है.ऐसे में ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है.

साथ ही मौसम विभाग के अनुसार, यूपी, बिहार और राजस्थान समेत कई राज्यों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक है. हालांकि दिन में बीच-बीच में धूप भी निकलती है. पर इससे कोई ज्यादा फायदा नहीं मिल पा रहा है.

वहीं उत्तराखंड में तो 29 जनवरी तक घने कोहरे और कोल्ड डे का अलर्ट है.

Related Articles

Back to top button