ज्ञानवापी सर्वे मामले पर चल रही सुनवाई अंतिम दौर में, हिंदू पक्ष ने कोर्ट में दिखाई विवादित परिसर में हिंदू आकृतियों की तस्वीर !

ज्ञानवापी सर्वेक्षण मामले कोर्ट में चल रही सुनवाई अंतिम दौर में है. हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कोर्ट में अपने टेबलेट से कुछ फोटोग्राफ चीफ जस्टिस को दिखाए गए हैं.

प्रयागराज; ज्ञानवापी सर्वेक्षण मामले कोर्ट में चल रही सुनवाई अंतिम दौर में है. हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कोर्ट में अपने टेबलेट से कुछ फोटोग्राफ चीफ जस्टिस को दिखाए गए हैं. यह फोटोग्राफ ज्ञानवापी परिसर के पश्चिमी द्वार के हैं. जिसमें श्लोक लिखा हुआ हैं, और यही फोटोग्राफ मुस्लिम पक्षकार को भी हिंदू पक्षकार ने दिखाए हैं.

हिंदू पक्षकार ने एक बार फिर से कोर्ट से कहा कि औरंगजेब ने ही मंदिर को मस्जिद में तब्दील किया. लेकिन पूरी तरीके से नहीं कर पाया. फिलहाल कोर्ट के अंदर हिंदू पक्षकार के तरफ से पुराना कोर्ट का आदेश जिसमें एएसआई सर्वे की बात कही गई थी उस आदेश को पढ़ा जा रहा है.

हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कोर्ट में बताया कि ज्ञानवापी परिसर के अंदर संस्कृत के श्लोक लिखे हैं, पुराने शिवलिंग हैं. इस संदर्भ में हमारी अर्जी के साथ उस परिसर की पश्चिमी दीवार की फोटो भी लगाई गई है.

Related Articles

Back to top button