निकाय चुनाव में जलभराव, सफाई व्यवस्था, सौंदर्यीकरण का मुद्दा होगा ज्वलंत, विकास के लिए अपना-अपना विजन

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता तथा पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा के द्वारा अपने काशीपुर स्थित कार्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता तथा पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा के द्वारा अपने काशीपुर स्थित कार्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने काशीपुर के ज्वलंत मुद्दों के साथ-साथ चैती मेले के टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

वही पीसीयू चैयरमैन राम मेहरोत्रा ने वर्तमान में काशीपुर में चल रहे मां बाल सुंदरी देवी परिसर में लगने वाले चैती मेले में लगने वाली दुकानों की टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि चैती मेले में दुकानों की नीलामी से प्रशासन को करोड़ो रुपए का राजस्व पिछले दो-तीन वर्षों से प्राप्त हो रहा है लेकिन मेला स्थल के रखरखाव पर एक पैसा भी खर्च नहीं किया जा रहा। मेले में बारिश के दौरान व्यापारियों का काफी नुकसान होता है।

उन्होंने स्थानीय प्रशासन को चैती मेले के टेंडरिंग व्यवस्था को समाप्त करके अलॉटमेंट व्यवस्था किए जाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन ही अपने कर्मचारी बैठा करके दुकानदारों को सीधे रेट तय करके उन्हें दुकानदारों को आवंटित करे और कुछ कह दिया अलग-अलग सेक्टर बना दे। प्रशासन इस चैती मेले को राजस्व एकत्र करने की तरफ ना देख कर इसे सुंदर व व्यवस्थित करने की तरफ ध्यान दें और दुकानों की टेंडरिंग व्यवस्था ना करते हुए बल्कि अलॉटमेंट की अपने द्वारा करने की व्यवस्था करें।

अगर चैती मेले में दुकानदारों को दुकान एलॉटमेंट करते कम कीमत पर देंगे तो इससे ज्यादा संख्या में दुकानदार ऐसी मेले में पहुंचेंगे और चैती मेले का स्वरूप और भव्य और सुंदर होगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उपजिलाधिकारी जिलाधिकारी और जरूरत पड़ी के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी वार्ता की जाएगी। उन्होंने काशीपुर में बन रहे फ्लाईओवर के संबंध में बात करते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता कि फ्लाईओवर की निर्माणादायी कंपनी के द्वारा जिला प्रशासन के द्वारा दिए गए 105 दिनों के अंदर आरओबी का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। हम लोगों के द्वारा भी प्रयास किया जा रहा है कि इस को जल्द से जल्द पूरा करवा दिया जाए। उन्हें लगता है कि 105 दिन पूरे होने के बाद महीने भर और इसे पूरा होने में लगेगा।

आगामी निकाय चुनाव में पार्टी की तरफ से अपनी मेयर पद के लिए उत्तर दावेदारी के बाबत उन्होंने कहा कि वे जनता के बीच में स्थानीय ज्वलंत मुद्दों जैसे जलभराव, सफाई व्यवस्था, सौंदर्यीकरण का मुद्दा रहेगा। वही काशीपुर के विकास के लिए उनके पास अपना ही विजन है।

रिपोर्ट – निज़ामुद्दीन शेख़

Related Articles

Back to top button