फिर बंद हो सकता है ‘द कपिल शर्मा शो’, ये बड़ी वजह आई सामने!

टीवी का जाना माना कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' को दर्शकों का प्यार मिलता है और यह शो अक्सर टीआरपी लिस्ट में शामिल रहता है। एक तरफ शो में ...

टीवी का जाना माना कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ को दर्शकों का प्यार मिलता है और यह शो अक्सर टीआरपी लिस्ट में शामिल रहता है। एक तरफ शो में कॉमेडी का तड़का है. वहीं दूसरी तरफ स्टार्स भी अपनी फिल्म-वेब सीरीज को प्रमोट करने के लिए शो में आते हैं, जहां खूब मस्ती देखने को मिलती है। इसी बीच कपिल शर्मा के फैन्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। द कपिल शर्मा शो जल्द ही एक बार फिर बंद होने जा रहा है।

द कपिल शर्मा शो एक बार फिर ऑफ एयर हो रहा है। दरअसल, इन ब्रेक की वजह से जहां एक तरफ स्टार्स को अपनी पर्सनल लाइफ के लिए वक्त मिल जाता है, वहीं दूसरी तरफ प्रोड्यूसर्स को भी शो में कुछ बदलाव वगैरह करने का मौका मिल जाता है और वो प्लान कर सकते हैं. शो को कैसे बेहतर बनाया जाए। कुछ किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो का आखिरी एपिसोड जून में टेलिकास्ट किया जाएगा।

मिली रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मौसमी ब्रेक निर्माताओं को कंटेंट और कास्ट को और बेहतर बनाने के बारे में सोचने का समय देते हैं. कॉमेडी करना आसान नहीं होता और एक्टर्स को भी ब्रेक की जरूरत होती है ताकि यह उन पर बोझ न बन जाए। जब सब फ्रेश होकर वापस आते हैं तो कॉमेडी के साथ-साथ रोल्स पर भी काम होता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटिंग मई में खत्म होगी और फाइनल एपिसोड जून में टेलिकास्ट किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button