
भारत में पालतू जानवरो को बहुत ही प्यार के साथ रखा जाता हैं। लोग कुत्ता, बिल्ली और कछुआ जैसे कई बेजुबान जानवरों प्यार के साथ घर में रखते हैं। परिवार के एक सदस्य की तरह उनका ख्याल रखते हैं। बीमार होने पर दवा और भूख लगने पर कई तरह की खाने की चीजे डेट हैं। लेकिन एक खबर सामने आयी है जिसने इंसान और बेजुबान के बीच प्यार पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया हैं।
उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद से एक बेरहमी से भरी घटना सामने आयी हैं। एक वीडियो सामने आया हैं जिसमें 3 युवक एक कुत्ते को मार दिए हैं। जिसके बाद कुत्ते को फांसी लगाकर हत्या करने का वीडियो वायरल हो गया हैं। गाजियाबाद में लोनी के इलायचीपुर में 3 युवकों ने कुत्ते को मारा हैं।
वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। लोमेश प्रधान नाम के शख्स ने वीडियो पोस्ट की हैं। युवकों पर कुत्ते की बेरहमी से हत्या करने का आरोप है। गाज़ियाबाद पुलिस ने जांच के आदेश दिए हैं। पूरा मामला ट्रोनिका सिटी क्षेत्र के इलायचीपुर गांव का हैं।









