4 किलो टमाटर की लूट ने सबको चौकाया, दाम को लेकर हुई झड़प, मारपीट करते चोरी कर हुए फरार

प्रयागराज में टमाटर की लूट का मामला सामने आया है. लाठी-डंडे से पीटकर दबंग 4 किलो टमाटर लूट कर ले गए.

प्रयागराज– सोने-चांदी हीरे, जवाहरात की चोरी तो आपने जरुरी सुनी होगी,शातिर चोर अक्सर इन्हीं चीजों को चुराने में अपना दिमाग लगाते है. क्योंकि ऐसी चोरी से चोरों की चांदी-चांदी हो जाती है. लेकिन क्या आपने टमाटर चोरी की खबर सुनी है.जी हां टमाटर चोरी की खबर…

प्रयागराज में टमाटर की लूट का मामला सामने आया है. लाठी-डंडे से पीटकर दबंग 4 किलो टमाटर लूट कर ले गए. प्रयागराज के झूंसी में 4 किलो टमाटर की लूट की गई. बताया जा रहा है कि महिला दुकानदार,उसके परिवार के साथ टमाटर की लूट हुई है.

इतना ही नहीं इस मामले में शिकायत होने की बात सुनकर आरोपी पीड़िता को धमकी देने के लिए उसके घर पहुंच गया. बेखौफ दबंग ने गाली-गलौच कर पीड़िता को धमकी दी. लेकिन दूसरी तरफ मामले में एक्शन लेते हुए पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है. बता दें कि आरोपी दबंग 10 रुपए में टमाटर लेने दुकान आया था.और 120 रुपए,किलो वाला टमाटर 10 रुपए में मांग रहा था.इस बात से इनकार करने पर भड़के बेखौफ दबंग ने गाली-गलौज की.

Related Articles

Back to top button