दिनदहाड़े घर में मां -बेटी को बंधक बनाकर बदमाशो ने मांगी फिरौती, वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में हड़कप

घटना की जानकारी होने पर पुलिस कमिश्नरेट में हड़कंप मच गया। आनन -फानन में शिवपुर थाने की पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची।

वाराणसी: जनपद के शिवपुर थाना क्षेत्र के वीडीए कालोनी के एक घर में दिनदहाड़े घुसकर बदमाशो ने मां -बेटी को बंधक बना बदमाशो में फिरौती की डिमांड की। घर में चीख पुकार सुन पड़ोसियों ने घटना की सूचना वाराणसी पुलिस को दी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस कमिश्नरेट में हड़कंप मच गया।

आनन -फानन में शिवपुर थाने की पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में वाराणसी पुलिस कमिश्नर के साथ आलाधिकारी मौके पर पहुंच जानकारी लिया। पुलिस के अनुसार दो बदमाशो ने मां और 2 साल की बेटी को घर के आंगन में बंधक बना लिया और उन्हें छोड़ने के नाम पर 10 लाख रुपए की फिरौती की डिमांड की।

घर को चारो तरफ से घेर पुलिस ने चलाया ऑपरेशन, बंधको को करवाया मुक्त
मां -बेटी को घर में बंधक बना 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर को चारो ओर से घेर लिया। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम के घर की छत और बालकोनी में ऑपरेशन के तहत जा पहुंचे।सूझ बुझ का परिचय देते हुए जाबाज पुलिसकर्मियों ने बदमाशो को धर दबोचा और मां -बेटी को सुरक्षित बदमाशो के चंगुल से छुड़वाया। वही बदमाशो के पास से धारदार हथियार बरामद कर उन्हे पकड़ अग्रिम कार्रवाई के लिए थाने ले गई।

बच्ची के गले पर चाकू रख बदमाश कर थे डिमांड, पकड़े गए बदमाशो की हो रही पहचान…
बदमाशो के द्वारा मां – बेटी को बंधक बना फिरौती मांगने को लेकर वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन ने बताया कि बदमाशो ने पहले घर में रखे गहने और भागने के लिए परिजनों से बाइक की डिमांड की। वही गहने न होने पर उन्होंने 10 लाख रुपए की डिमांड की। पुलिस कमिश्नर ने बटुआ कि एसीपी को परिवार का सदस्य बनाकर घर के अंदर भेजा गया और बदमाशो से वार्ता किया गया। जब और अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिवार के सदस्य बनकर और अधिकारी अंदर जाना चाहा, लेकिन बच्ची के जान का खतरा महसूस हुआ, क्योंकि बदमाश बच्ची के गले पर चाकू रखकर बात कर रहे थे।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कुछ देर बाद बदमाश घर के आंगन से मां – बेटी को कमरे में लेकर चले गए। पुलिसकर्मियों ने परिवार का सदस्य बनकर चाय देने के बहाने से कमरे का दरवाजा खुलवाया और जैसे ही दरवाजा खुला वैसे ही उन्हें दबोच लिया गया। पकड़े गए बदमाशो के बारे में फिलहाल जानकारी किया जा रहा है।

रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल

Related Articles

Back to top button