OTT पर रिलीज हुई अब तक की सबसे डरावनी फिल्म ‘The Nun 2’, नेटफ्लिक्स पर आते ही टॉप 10 लिस्ट में शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क : बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त जहां अमेरिकी हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ (Obsession) अपनी ताबड़तोड़ कमाई से दुनिया भर में छाई हुई है, वहीं इंटरनेट पर बढ़ते इस क्रेज के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी एक बेहद डरावनी हॉरर-थ्रिलर फिल्म ने तहलका मचा दिया है। तीन साल पहले सिनेमाघरों में दर्शकों को अपनी दहशत से थर्राने वाली और बॉक्स ऑफिस पर सफलता की सुनामी लाने वाली फिल्म ‘द नन 2’ (The Nun II) अब नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हो गई है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आते ही यह फिल्म टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में शुमार हो गई है।

यह फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई एक अमेरिकी गॉथिक सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म है, जो 2018 में आई सुपरहिट फिल्म ‘द नन’ का सीक्वल है। साथ ही यह मशहूर ‘द कॉन्ज्यूरिंग यूनिवर्स’ फ्रेंचाइजी की आठवीं कड़ी है। इस फिल्म का निर्देशन माइकल चावेज ने किया है, जबकि इसका स्क्रीनप्ले इयान गोल्डबर्ग, रिचर्ड नेंग और अकेला कूपर ने मिलकर तैयार किया है। जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब इसके रोंगटे खड़े कर देने वाले दृश्यों, किरदारों और दमदार कहानी ने दर्शकों को आंखें बंद करने पर मजबूर कर दिया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए दुनियाभर में करीब 269 मिलियन डॉलर (2,572 करोड़ रुपये से अधिक) का शानदार कारोबार किया था।

क्या है ‘द नन 2’ की खौफनाक कहानी?
फिल्म की कहानी पहली फिल्म में घटी घटनाओं के ठीक चार साल बाद के घटनाक्रम पर आधारित है। पूरे यूरोप में अचानक कई पादरियों और धार्मिक लोगों की रहस्यमयी व डरावने हालातों में मौत होने लगती है। इस खौफनाक सिलसिले और डरावनी घटनाओं की जांच के लिए वेटिकन द्वारा सिस्टर आइरीन (टाइसा फार्मिगा) को भेजा जाता है, जो हाल ही में इटली के एक शांत कॉन्वेंट में रहने लगी थीं। इस जांच के सफर में उनके साथ सिस्टर डेब्रा (स्टॉर्म रीड) भी शामिल होती हैं, जो एक बेहद जिज्ञासु और युवा नौसिखिया नन हैं। ये दोनों मिलकर किस तरह उस खतरनाक शैतानी ताकत का सामना करती हैं, फिल्म की पूरी कहानी इसी रोमांच और खौफ के इर्द-गिर्द घूमती है। हॉरर फिल्मों के शौकीन दर्शकों के लिए अब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर घर बैठे रोंगटे खड़े करने के लिए उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button