Desk : द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति के चुनाव में बड़े अन्तर के साथ जीत दर्ज की है. इसी के साथ भारत को दूसरी महिला राष्ट्रपति बनी हैं. उनको बधाई वालों में दिग्गजों का सिलसिला बना हुआ है. जीत की बधाई देने पीएम मोदी उनके घर पहुंचे तो सीएम योगी ने ट्वीट कर द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी. सीएम योगी ने ट्वीट कर बधाई देते हुए लिखा कि विराट और ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई आपकी विजय ‘नए भारत’ के भाव की जीवंत तस्वीर है.
1. शोषित व अति-पिछड़े आदिवासी समाज की महिला द्रौपदी मुर्मू को देश के राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में भारी मतों से आज निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं। वे एक कुशल व सफल राष्ट्रपति साबित होंगी, ऐसी देश को उम्मीद।
— Mayawati (@Mayawati) July 21, 2022
इसी के साथ विपक्ष के भी नेताओं का बधाई देने का सिलसिला जारी है. ट्वीट करते हुए बसपा सुप्रीमों ने कहा कि चुनाव में भारी मतों से आज निर्वाचित होने पर बधाई, वे एक कुशल व सफल राष्ट्रपति साबित होंगी. तो वही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर राष्ट्रपति पद की चुनाव जीती द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी. केजरीवाल ने लिखा कि द्रौपदी मुर्मू जी को बहुत बधाई,शुभकामनाएं.
देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 21, 2022
वही कांग्रेस के नेता राहुल गाँधी ने भी ट्वीट कर द्रौपदी मुर्मू को जीत की शुभकानाएं दी, ट्वीट करते हुए कांग्रेस नेता ने लिखा कि द्रौपदी मुर्मू को 15वें राष्ट्रपति के रुप में निर्वाचित होने की बधाई. इसी के साथ विपक्ष के कई अन्य नेताओं ने भी द्रौपदी मुर्मू को बधाई एवं शुभकानाएं दी हैं.