यूपी में बरकरार रह सकता है 2 डिप्टी CM का पद, जीतकर आए अधिकांश मंत्रियों को मिल सकती है कैबिनेट में जगह!

लखनऊ: सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश की नई सरकार में सिर्फ 2 डिप्टी सीएम होंगे। केशव प्रसाद मौर्या डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। दिनेश शर्मा भी डिप्टी सीएम बने रहेंगे। विश्वसनीय सूत्रों की माने तो प्रदेश की योगी सरकार की कैबिनेट में उनके पिछले कार्यकाल की ही तरह इस बार भी 2 डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे जिसमें केशव प्रसाद मौर्या और दिनेश शर्मा अपने उप मुख्यमंत्री के पद पर बने रहेंगे।

वहीं विधानसभा में स्पीकर का पद सुरेश खन्ना को जा सकता है। सूत्रों से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक योगी सरकार की नई कैबिनेट में जीतकर आए अधिकांश मंत्री रिपीट होंगे। इसके साथ ही उत्तराखंड की पूर्व राजयपाल बेबी रानी मौर्य को कैबिनेट में स्थान दिया जाएगा। इसके अलावा महेंद्र सिंह भी कैबिनेट मंत्री बनें रहेंगे।

बता दें की यूपी के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नई कैबिनेट में ज्यादा फेरबदल नहीं होगा। इस बात से भी गुरेज नहीं किया जा सकता विभागों और कैबिनेट में अधिक फेरबदल ना हो। हालांकि इस बात की संभावना अधिक है कि जो पुराने मंत्री रिपीट करेंगे उनके विभागों में फेरबदल किया जा सकता है। साथ ही कुछ पुराने मंत्रियों को अहम जिम्मेदारी दिए जाने की बात भी सामने आ रही है।

Related Articles

Back to top button
Nový recept: Jak se zbavit Záchrana rajčat: bojování s letním krupobitím Letní životní trik: Stačí 2 lžíce a vaše boty budou 5 tipů, jak udržovat Uvařte si nadýchané