इलाज के लिए फर्रुखाबाद से कानपुर लाया गया था कैदी, हथकड़ी खोलकर अस्पताल से हुआ फरार…

कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज के लिए फर्रुखाबाद की फतेहगढ़ जेल से लाया गया कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। कैदी को इलाज के लिए कानपुर लाए सुरक्षकर्मी ने तत्काल संबंधित थाने की पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार इटावा निवासी वीरेंद्र को डकैती के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। साल 2012 में दर्ज डकैती के केस की सुनवाई के बाद कोर्ट ने वीरेंद्र को साल 2019 में उम्रकैद की सजा सुनाई थी, तभी से वह फर्रुखाबाद सेंट्रल जेल में बंद था। 31 मार्च को जेल कर्मी इलाज के लिए कानपुर में लेकर आए थे।

आरोपी वीरेंद्र को पेट में दर्द के चलते भर्ती कराया गया था। उसे हैलट अस्पताल के वार्ड नंबर 11 पर भर्ती किया गया था। आज वो अस्पताल से फरार हो गया। घटना की सूचना फर्रुखाबाद पुलिस और सेंट्रल जेल को भी दी गई है। वहीं घटना के बाद फरार कैदी को पकड़ने की कवायद में पुलिस जुट गई है।

एडीसीपी वेस्ट ने बताया कि वीरेंद्र सिंह डकैती के मामले में कैदी था। जोकि कानपुर में इलाज कराने के लिए आया था और हॉस्पिटल से फरार हो गया। इसकी सूचना जेल प्रशासन को दे दी गई है और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कानपुर पुलिस की टीम और जेल प्रशासन की टीम दोनों मिलकर फरार कैदियों की तलाश में लगे हुए जल्दी उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button