टेस्ट क्रिकट का वह रिकॉर्ड जो अभी तक है अटूट, तीसरे नंबर पर आता है भारत

क्रिकेट की दुनिया में एक सफल खिलाड़ी उसी को माना जाता है जो टेस्ट क्रिकेट खेल चुका है।

बदलते दौर में क्रिकेट का खेल भी काफी बदल गया है। आज से समय में वनडे और टी20 की रोचकता की वजह से लोगों ने कही न कहीं टेस्ट को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया है। लोग भले ही टेस्ट के इस बड़े फर्मेट में अब अपनी रूची कम कर रहे हों पर टेस्ट क्रिकेट का अपने आप में अलग ही महत्व है। क्रिकेट की दुनिया में एक सफल खिलाड़ी उसी को माना जाता है जो टेस्ट क्रिकेट खेल चुका है।

टेस्ट क्रिकेट में ऐसे कई रिकॉर्ड दर्ज हैं जो अभी तक अटूट हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम है जिसको अभी तक कोई नही तोड़ पाया है। स्पिन के जादूगर कहे जाने वाले मुथैया मुरलीधरन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 800 विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज़ हैं।

मुथैया मुरलीधरन ने अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर में 133 मैच खेले है जिसकी 230 पारियों में पूरे 800 विकेट चटकाए है। उन्होने इस दौरान इन्होंने 22.72 की औसत व 2.47 की इकॉनमी से रन दिए है।

भारत की तरफ से पूर्व स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले टेस्ट क्रकिट के सबसे सफल गेंदबाज माने जाते हैं। टेस्ट क्रिकेट में विकेट लेने के मामले में इनका स्थान तीसरा है। अनिल कुंबले ने 132 टेस्ट मैच की 236 पारियों में 2.69 इकॉनमी से 619 विकेट अपने नाम किए हैं।

Related Articles

Back to top button