ओटीटी पर इस दिन मचेगा तहलका, फिल्म ‘इक्का’ की रिलीज डेट आई सामने

बॉलीवुड के दो दमदार एक्टर सनी देओल और अक्षय खन्ना एक दूसरे से भिड़ने वाले हैं। हालांकि, यह क्लैश बड़े पर्दे पर नहीं, बल्कि OTT प्लेटफार्म पर होगा। दोनों स्टार्स की आने वाली फिल्म ‘इक्का’ की रिलीज डेट सामने आई है। आइए जानते हैं फिल्म कब और कहां रिलीज होगी और दर्शक घर बैठे इसका मजा ले सकते हैं।

‘इक्का’ कब रिलीज होगी?

बता दे कि सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘इक्का’ काफी समय से चर्चा में थी। इक्का 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। नेटफ्लिक्स इंडिया ने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी देते हुए लिखा, ‘तारीख आ गई है। इन कानून के खेल में इक्का गाल उतारेगा। ‘इक्का’ देखें। 10 जुलाई को रिलीज हो रही है। सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।’ बता दें कि यह एक कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म है। इसके जरिए सनी और अक्षय लगभग तीन दशक बाद पर्दे पर मिलेंगे।

अक्षय खन्ना का सनी देओल लड़ेंगे केस

सनी देओल इक्का में एक ईमानदार वकील का रोल करेंगे। अपने करियर के दौरान, उन्हें अपने अतीत के एक व्यक्ति, यानी अक्षय खन्ना का केस लड़ना पड़ता है, जिस पर मर्डर का आरोप है। इस दौरान, उन्हें एक ऐसे केस का सामना करना पड़ता है जहाँ उनकी गहरी सोच को चुनौती दी जाती है। सनी का किरदार अपनी वफ़ादारी और सच्चाई के बीच प्रोफेशनल ज़िम्मेदारियों को निभाते हुए कई चुनौतियों का सामना करता है।

यह फिल्म सनी देओल के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि यह सनी का OTT पर डेब्यू है। बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट वाइस प्रेसिडेंट मोनिका शेरगिल ने कहा, ‘इक्का में वे सभी चीजें हैं जो दर्शकों को एक बेहतरीन कोर्टरूम ड्रामा में पसंद आती हैं। ऊंचे दांव, नैतिक दुविधाएं और भावनात्मक संघर्ष। सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ​​द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक दिलचस्प कहानी के माध्यम से न्याय, सच्चाई और जवाबदेही को दर्शाती है। यह फिल्म हमारे लिए इसलिए भी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है क्योंकि सनी देओल अपना नेटफ्लिक्स फिल्म डेब्यू (OTT) कर रहे हैं। वह इस शैली में अपनी यादगार भूमिका के तीन दशकों से अधिक समय बाद एक वकील के रूप में कोर्टरूम में लौट रहे हैं।’

29 साल बाद एक साथ नजर आएंगे सनी-अक्षय

सनी देओल और अक्षय खन्ना 1997 में फिल्म ‘बॉर्डर’ में एक साथ दिखे थे। अब 29 साल बाद दोनों फिर से स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। फिल्म में दीया मिर्जा और तिलोत्तमा शोम भी हैं। सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ​​ने इसे डायरेक्ट किया है।

Related Articles

Back to top button