दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, अगले कई दिनों तक चढ़ा रहेगा पारा, बढ़ती गर्मी ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें!

बसंत के मौसम में तापमान में इस हद तक की बढ़ोत्तरी वाकई में चिंता का सबब है। देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो पर्यावरणीय चुनौतियों से राजधानी हमेशा प्रभावित होती है। अभी कुछ महीनों पहले दिल्ली में हवा इतनी प्रदूषित हो गई थी कि यहां सांस लेना मुश्किल हो गया था।

मार्च महीने के शुरुआत से ही देशभर में गर्मी का आगमन हो गया था। रविवार को दिल्ली में तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। रविवार का दिन दिल्ली में बेहद गर्म दिन रहा। यहां अधिकतम तापमान 38℃ के पार हो गया। शहर के पीतमपुरा सर्विलांस स्टेशन पर रविवार को अधिकतम तापमान 39.9°C दर्ज किया गया। वहीं भारत मौसम विभाग की माने तो रविवार को हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक रहा।

पर्यावरणीय चुनौतियां आये दिन बढ़ रहीं हैं। बसंत के मौसम में तापमान में इस हद तक की बढ़ोत्तरी वाकई में चिंता का सबब है। देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो पर्यावरणीय चुनौतियों से राजधानी हमेशा प्रभावित होती है। अभी कुछ महीनों पहले दिल्ली में हवा इतनी प्रदूषित हो गई थी कि यहां सांस लेना मुश्किल हो गया था। वहीं अब बढ़ती गर्मी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। बहरहाल, आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी जारी रह सकती है।

समय के साथ भारत के अधिकांश हिस्सों में गर्मी ने अब अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। ग्लोबल वार्मिंग दुनिया के लिए एक बड़ी चिंता का सबब बना हुआ है लिहाजा इसका बड़ा असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। विश्व के अधिकांश देशों में आज जलवायु परिवर्तन जैसा गंभीर मुद्दा पर्यावरणीय चिंता का विषय बने हुए है लेकिन इसे लेकर वैश्विक समुदाय अब भी चुप्पी साधे हुए है।

Related Articles

Back to top button