ICC World Cup का छाया युवाओं पर खुमार, वाराणसी में क्रिकेटरों का टैटू बनवाने के लिए लगी लंबी कतार

देश में इन दिनों युवाओं पर क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मैच को लेकर खुमार छाया हुआ है। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले फाइनल मैच को लेकर युवाओं में उत्साह का माहौल है। वाराणसी में भारतीय क्रिकेट टीम को चीयर करने के लिए युवा टैटू बनवा रहे है।

रिपोर्ट : नीरज कुमार जाय्यसावाल, वाराणसी

वाराणसी। देश में इन दिनों युवाओं पर क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मैच को लेकर खुमार छाया हुआ है। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले फाइनल मैच को लेकर युवाओं में उत्साह का माहौल है। वाराणसी में भारतीय क्रिकेट टीम को चीयर करने के लिए युवा टैटू बनवा रहे है। क्रिकेट फैन अपने चेहते क्रिकेटर का टैटू बनवाने के लिए बड़ी संख्या में टैटू शॉप पर पहुंच रहे है। वही क्रिकेट वर्ल्ड कप को देखते हुए टैटू शॉप पर भी टैटू बनवाने पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।

कोहली, शमी और रोहित शर्मा के टैटू की ज्यादा डिमांड

वाराणसी के युवाओं में सबसे ज्यादा विराट कोहली, रोहित शर्मा और शमी का टैटू बनवाने के लिए युवाओं में काफी उत्साह है। वाराणसी के अस्सी क्षेत्र में स्थित टैटू शॉप पहुंचे युवा अपने चहेते क्रिकेटर की तस्वीर लेकर पहुंच रहे है। फैन भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की तस्वीर वाली टैटू बनवा रहे है। युवाओं की माने तो इस बार वर्ल्ड कप भारत में हो रहा है और भारत फाइनल मैच खेल रहा है,तो भारत के जीत का प्रबल है। वर्ल्ड कप मैच में अब तक अजेय रही है। ऐसे में हम सभी क्रिकेट फैन भारतीय क्रिकेट टीम को चियर करने के लिए अपने फेवरेट क्रिकेटर की टैटू बनावा रहे है।

इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का टैटू बनवाने वाली को भारी डिस्काउंट, एक टैटू पर 25 प्रतिशत की डिस्काउंट

वाराणसी में जहां एक तरफ भारतीय क्रिकेटरों का टैटू बनवाने के लिए युव उत्साहित है, तो उनका उत्साह बढ़ाने के लिए टैटू बनाने वाले भी भारी डिस्काउंट दे रहे है। दुकानदार Icc world cup 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम के फाइनल में पहुंचने पर टैटू बनवाने पर 25 प्रतिशत का डिस्काउंट दे रहे है। दुकानदार सुमित का कहना है कि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का टैटू बनवाने के लिए 25 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button