
बीजेपी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक इन्द्रा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजन की गई। गया जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेंत प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, मंत्री डॉक्टर दिनेश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद रेखा वर्मा समेत सभी नेता उपस्थित रहे। राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक जो सोलह सत्रह जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित की गई थी। उसी परिपेक्ष में इन कार्यक्रमों को अभियानों को लेकर केंद्र ने तय किया है कि छब्बीस जनवरी तक सभी प्रदेशों को कार्यसमिति की बैठक करनी है और उन कार्यसमिति की बैठक में इसी एजेंडे पर चर्चा करनी है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि कृष्ण और शिष्य के त्रिकोण एवं गंगा, यमुना के द्वार के मध्य में निर्मित उत्तर प्रदेश सतयुग से कलयुग तक परम्पराओं, सांस्कृतिक सम्मेलन और आराध्यों के अवतारों का प्रदेश रहा यह वह प्रदेश है जिसने कौशल राज्य का प्रताप देखा है। यह वह प्रदेश है जिसने वेद की को समारा है। यह वह प्रदेश ने जिसने भारत की गुलामी को जंजीरों से मुक्त करने के लिए अनगिनत बलिदान किए। यह वह प्रदेश है जो आज वर्तमान में रामराज्य की संकल्पना को लेकर एक बार फिर समर और समझ रहा है।
भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाइयों-बहनों रामराज्य के स्वप्न को अपने मन में संजोने वाले हम सभी इस विशाल कक्ष में है आज से लगभग पाँच महीने पूर्व मेरे जैसे कार्यकर्ता को आपने इस भूमिका का काम दिया है। पिछले महीने आप सभी के सहयोग के कारण उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने कई इतिहास रचे है संसदीय उपचुनाव में हमने विपक्ष से उसका आधार छीना है और उपचुनाव तक विपक्ष को ये बता दिया कि अब दिल्ली उनसे बहुत दूर है सफलता के हमने असफलता भी देखी है और हम सब जानते हैं कि पराजय का डर अंदर से ही आता नहीं है। बल्कि हमारी यात्रा के हर पड़ाव में सभी को दुगनी शक्ति हर बार दी है।
उन्होने कहा कि मुझे इस बात का विश्वास है और हम लोग क्या हार में क्या जीत में किंचित नहीं भयभीत हम कर्तव्य के पथ पर जो मिले ये भी सही वो भी सही इस हम अपने पथ पर चेरवती चेरवती के मंत्र लेकर निरंतर गतिमान इसलिए हमारा संगठन सतत प्रभाववान है, हम उस मदमस्त पंत की तरह है जो अपने राम धन में सदा आगे बढ़ता है और पीछे मुड़कर नहीं देखता।
लोकतंत्र को लोक पर्व की तरह मानकर हम लोग सब गतिमान रहते हैं सतत गति से रहते हुए हम उनतीस मई दो हजार बाईस को हम सब लोग मिले थे। आज लगभग सात महीने बाद हम पुनः मिल रहे हैं हम सब जानते हैं कि भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत विभिन्न मंचों पर भारत की छवि एक निर्णायक और दूरदर्शी वैश्विक भविष्य के प्रति सजग प्रहरी एवं सशक्त राज्य के रूप में हुई। भारत मानवता की रक्षा करने, पर्यावरण और प्रकृति के प्रति उसके संरक्षण की दिशा में आगे बढ़कर विश्व को दिशा देने वाला अगर देश बनकर उभरा है।
भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछड़ों के नाम पर राजनीति करने वाले और सत्ता हासिल करके रहने वाले इन दलों के नेताओं ने अब तक सिर्फ अपने परिवार अपने चहेतों का ही भला किया है। लेकिन जातियों की राजनीति करने वाले ये परिवार दल ये भूल चुके हैं कि उत्तर प्रदेश की जनता अब चुनाव में जाती, भाई-भतीजावाद और राजनीति को नकार चुकी है। इसलिए मेरा विश्वास है कि कोर्ट की अनुमति के बाद जिस दिन भी प्रदेश में नगर निकाय के चुनाव होंगे भारतीय जनता पार्टी चुनावों को बाधित करने वाले इन सभी राजनीतिक दलों को पूरी ताकत के साथ पराजित करने का काम करेंगे और उत्तर प्रदेश की महान जनता इस कृत्य के लिए इन्हें सबक जरूर सिखाएगी। उन्होने कहा कि प्रदेश गुंडागर्दी वाली छवि से बाहर निकाला, सरकार किसानहित में काम कर रही, किसानों का गन्ना बकाया भुगतान हो रहा, भाजपा कार्यकर्ता बिना रुके,बिना थके आगे बढ़ते हैं, लक्ष्य की ओऱ हमारे कदम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।









