
Batwara 1947 Teaser Out : सनी देओल और प्रीति ज़िंटा स्टार की फिल्म ‘बटवारा 1947’ पिछले कुछ समय से चर्चा में है। इसका फर्स्ट लुक पोस्टर हाल ही में रिलीज़ हुआ था, जिसने फैंस के बीच बीच मूवी के लिए एक्साइटमेंट पैदा कर दिया था और लोग इसका टीज़र और ट्रेलर देखने के लिए बेताब थे। हालांकि, मेकर्स ने अपने दर्शकों को इंतज़ार कराए बिना ‘बटवारा 1947’ का टीज़र वीडियो रिलीज़ कर दिया है। 1 मिनट 5 सेकंड के इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस 65 सेकंड के वीडियो में आप रोते हुए बेगुनाह लोग, बॉर्डर पर लाशें और अपनों को खोने का चीखता हुआ दर्द देख सकते हैं, जिसे देखकर आप सिहर उठेंगे।
‘बटवारा 1947’ का यह दमदार और दिल दहला देने वाला टीज़र दर्शकों को इतिहास के सबसे बड़े दौर में ले जाता है, जिसमें भारत की आज़ादी के साथ-साथ एक दर्दनाक बंटवारा भी हुआ, जिसने एक हंसते-खेलते देश को दो हिस्सों में बांट दिया और लाखों जिंदगियां हमेशा के लिए बर्बाद कर दीं। रोंगटे खड़े कर देने वाले डायलॉग और दिल दहला देने वाले बैकग्राउंड म्यूज़िक से भरा यह टीज़र इतिहास के उस भयानक दौर में भी उम्मीद और हिम्मत की पक्की कहानी बताता है।
बंटवारा 1947 का कैसा है टीज़र ?
ट्रेलर ‘ बंटवारा’ के सीन से शुरू होता है, जिसमें देश साफ तौर पर जल रहा है, मार-काट और पलायन देखा जा सकता है। सीन के बैकग्राउंड में आमिर खान की दमदार आवाज़ सुनाई देती है। ‘हिंदुस्तान को 200 साल की गुलामी से बड़ी मुश्किल और कुर्बानियों के बाद आज़ादी मिली थी, लेकिन बदकिस्मती से देश का बंटवारा हो गया। इंसानियत की हत्या मज़हब के नाम पर की जा रही थी।’ लाहौर की पानी से भरी सड़कें, बंटवारा’ के दौरान अफ़रा-तफ़री, घर छोड़ने को मजबूर लोग और परिवारों का बिछड़ना जैसे दिल को छू लेने वाले सीन जगह-जगह दिखते हैं। इसके बाद अभिमन्यु सिंह के दमदार कैरेक्टर के बाद अब एक के बाद एक शबाना आज़मी, करण देओल और प्रीति ज़िंटा और सनी देओल को दिखाया गया है।
जाने टीज़र में कैसा है सनी देओल का कैरेक्टर ?
बता दे कि टीज़र में सनी देओल और अभिमन्यु सिंह का भी बहुत सीरियस और खतरनाक लुक देखने को मिलता है। टीज़र में ज़्यादा एक्शन सीन नहीं हैं लेकिन, बेहिसाब दर्द, रिश्ते, इंसानियत और देशभक्ति दिखाई गई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है।
जाने कब होगी फिल्म रिलीज
आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले और राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी सनी देओल स्टारर पीरियड ड्रामा फिल्म ‘बंटवारा 1947’ इस साल यानी 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में आएगी ।









