‘दायरा’ के ट्रेलर ने खींचा सितारों का ध्यान… विक्की कौशल ने मेघना गुलजार के क्राफ्ट और संवेदनशीलता को सराहा…

करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर 'दायरा' का ट्रेलर देख विक्की कौशल और आलिया भट्ट ने मेघना गुलजार की जमकर तारीफ की।

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान और साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन की आगामी क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दायरा’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फिल्म निर्माता मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस थ्रिलर का ट्रेलर देखने के बाद विक्की कौशल, आलिया भट्ट, करण जौहर और करिश्मा कपूर जैसे दिग्गज सितारों ने अपनी उत्सुकता जाहिर की है। ‘राज़ी’ फिल्म में मेघना गुलजार के साथ काम कर चुके विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रेलर शेयर करते हुए डायरेक्टर के सेंसिटिविटी और क्राफ्ट की जमकर सराहना की।

बता दें, विक्की कौशल ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मेघना गुलजार में ही इतनी ताकत और संवेदनशीलता है कि वे ‘दायरा’ जैसी पेचीदा और धुंधली लाइनों वाली दुनिया को पर्दे पर उतार सकती हैं। उन्होंने करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे पावरहाउस परफॉर्मर्स की जुगलबंदी को देखने के लिए अपनी बेताबी जताई। इससे पहले आलिया भट्ट ने भी मेकर्स और अपनी पसंदीदा डायरेक्टर मेघना गुलजार की तारीफ में अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म एक संवेदनशील और झकझोर देने वाले जुवेनाइल क्राइम इन्वेस्टिगेशन के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन दो सीनियर पुलिस अधिकारियों की भूमिका में हैं, जो एक ही केस में न्याय और कर्तव्य को लेकर अलग-अलग नजरियों से टकराते हैं। जंगली पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह रोमांचक सस्पेंस-थ्रिलर 18 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

Related Articles

Back to top button