
उत्तर प्रदेश सरकार लगातार अपराध मुक्त प्रदेश का दावा कर रही हैं। वही दूसरी तरफ पार्टी व उनके सहयोगी संगठन ही जनता व सरकारी कर्मियों को खुले आम धमकी दे रहे हैं। प्रदेश के हापुड़ जिले से एक मामला सामने आया हैं, जहाँ एक महिला दरोगा के द्वारा मुक़दमा लिखे जाने के कारण उसे नौकरी से सस्पेंड करा देने की धमकी दी गयी हैं।
दरअसल गढ़मुक्तेश्वर जिले के उपाध्यक्ष नगर में रहने एक महिला ने अपने पडोशी शिवम, व उसकी बहन सीमा और पारुल के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। जिसके आधार पर महिला दरोगा रजनी मावी ने केस दर्ज किया। जिसके बाद उन्हें एक अज्ञात नंबर से केस दर्ज करने के लिए धमकी भरा कॉल आया। जिसने बताया कि वह लखनऊ से बोल रहा हैं। साथ ही साथ उसने महिला दरोगा को सस्पेंड कराने की धमकी भी दे डाली।
गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में महिला को धमकी दिए जाने के मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि अज्ञात शख्स सहित 4 के के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया गया हैं। जिसके आधार पर जाँच शुरू कर दी गयी हैं। जल्द ही सम्बंधित शख्स को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।









