
राजधानी लखनऊ में धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने से लखनऊ वासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली वहीं तेज आंधी और बारिश होने से कई इलाकों की बिजली भी कट गई। साथ ही तेज आंधी चलने से कई इलाकों में पेड़ गिरने की भी सूचना मिल रही है। वहीं आंधी से लखनऊ के कई इलाकों में जाम की स्थिति देखने को मिल रही है।
साथ ही सड़क पर अंधेरा छा गया है और लोग,हेड लाइट ऑन कर गाड़ी चला रहे है। वही तेज आंधी से लखनऊ में आम की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। बता दे कि यूपी के कई और जिलों फर्रूखाबाद,कानपुर,शामली,उन्नाव में भी धूल भरी आंधी के साथ बारिश हो रही है
और फर्रूखाबाद, कानपुर में भी आंधी से कई जगहों पर पेड़ गिरे है। वहीं बाराबंकी में तेज आंधी की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त,हो गया है लेकिन बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली है।









