
डिजिटल डेस्क; शादी के बाद माता-पिता बनने की चाह हर शादीशुदा जोड़े की होती है. लेकिन कभी-कभी मेडिकली कमी के चलते कुछ कपल्स माता-पिता नहीं बन पाते. इंग्लैड में एक ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां पत्नी के मेडिकली अनफिट होने की वजह से पति ने बच्ची को जन्म दिया है. पिता द्वारा बच्ची को जन्म दिए जाने पर लोग आश्चर्यचकित हैं. लेकिन यहा घटना बिल्कुल सत्य है.
दरअसल, इंग्लैड के रहने वाले 27 वर्षीय सैलेब बोर्डन की 25 वर्षीय पत्नी नियाम बोर्डन मेडिकली अनफिट होने की वजह से गर्भवती नहीं हो सकती थीं. तो सैलेब बोर्डन ने खुद प्रेगनेंट होकर बच्ची को जन्म दिया. बता दें कि यह सब संभव इसलिए हो पाया कि सैलेब बोर्डन जन्मजात ट्रांसजेंडर थे. लेकिन बाद में वह इलाज के जरिए महिला बन गए. लेकिन अब वह पुरुष बनना चाहते हैं. दवा के जरिए वह काफी हद तक पुरुष जैसे दिखने भी लगे थे. लेकिन तभी उनको पता चला कि पत्नी नियाम बोर्डन मां नहीं बन सकतीं.
पति सैलेब बोर्डन को यह जानकारी मिली तो उन्होंने अपना पुरुष बनने का इलाज रोक दिया और मां बनने का निर्णय लिया. प्रेगनेंट होने के 9 महीने बाद सैलेब बोर्डन ने बच्ची को जन्म दिया है. बच्ची को जन्म देने के बाद घर में खुशी का माहौल है. सैलेब बोर्डन पिता बनने के बाद खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानते हैं. उनका कहना है अब वह पुरुष बनने का इलाज फिर से शुरू करेंगे.









