मृत थानाध्यक्ष की पत्नी ने CM से लगाई गुहार, पुलिस कर रहीं हर पहलू पर जांच

थाना प्रभारी अरूण राय की पत्नी ने CM YOGI से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने महिला सिपाही के खिलाफ FIR दर्जकर हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है।

Jalaun : कुठौंद थाना प्रभारी अरूण राय की शुक्रवार की रात को थाना परिसर में आवास पर सर्विस रिवाल्वर से गोली चलने से मौत हो गई थी। गोली चलने के बाद एक महिला सिपाही को उनके आवास से भागते देखा गया था। दिवंगत थाना प्रभारी की पत्नी माया राय ने सिपाही पर हत्या का आरोप लगाया है।

बता दे गोली चलने के बाद एक महिला सिपाही चिल्लाते हुए बाहर आई और थाना परिसर में लोंगों को बताया थाना प्रभारी ने गोली मार ली है। मौके पर पहुँचे कर्मचारियों ने देखा कि प्रभारी खून से लथपथ पड़े थे।

थाना प्रभारी अरूण राय की पत्नी ने CM YOGI से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने महिला सिपाही के खिलाफ FIR दर्जकर हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है।

सूत्रों की माने तो महिला सिपाही के पास थाना प्रभारी के निजी वीडियों थे। पुलिस महिला सिपाहीके 3 फोनों जांच कर रही है। पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button