
कानपुर हिंसा के मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी को STF ने आज लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। बता दे कि मुख्य आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस जफर हयात के करीबियों के घर पर लगातार दबिश दे रही थी. क्राइम ब्रांच और खुफिया एजेंसियां भी मामले की जांच में जुटी हुई थी जिसके बाद अब कानपुर हिंसा के मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी को STF ने आज लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया।
वहीं अब कानपुर हिंसा के मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी की पत्नि उजमा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके पति बेकसूर है और पुलिस उनके पति को फर्जी इस मामले में फंसा रही है। क्योकि पुलिस असली आरोपियों तक नही पहुंच पा रही है। उन्होंने आगे कहा कि उनको कोर्ट पे पूरा भरोसा और उन्हें न्याय जरूर मिलेंगा।
बताया जा रहा है कि हयात जफर हाशमी के तार PFI से जुड़े हुए हैं। बता दे कि PFI एक विवादास्पद संगठन रहा है जिस पर कई राजनीतिक हत्याओं, बलपूर्वक धर्म परिवर्तन और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगता रहा है। वहीं कानपुर हिंसा पर कमिश्नर विजय मीणा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बताया कि मामले में अबतक 3 केस दर्ज किए गए है जबकि 24 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।








