संसद में राहुल गांधी के फ्लाइंग किस पर भड़की काशी की महिलाएं, राहुल गांधी से की माफी मांगने की मांग !

देश की संसद में कोर्ट से मोदी सरनेम मामले में राहत मिलने के बाद लौटे राहुल गांधी बुधवार को एक बार फिर विवादों में घिर गए। बुधवार को संसद की कार्यवाही के दौरान राहुल गांधी ने "फ्लाइंग किस" किया, जिस पर महिला सांसदों ने आपत्ति दर्ज कराई। राहुल गांधी के द्वारा फ्लाइंग किस किए जाने का मामला अब संसद से लेकर सड़क तक आ पहुंचा है।

रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल, वाराणसी

वाराणसी : देश की संसद में कोर्ट से मोदी सरनेम मामले में राहत मिलने के बाद लौटे राहुल गांधी बुधवार को एक बार फिर विवादों में घिर गए। बुधवार को संसद की कार्यवाही के दौरान राहुल गांधी ने “फ्लाइंग किस” किया, जिस पर महिला सांसदों ने आपत्ति दर्ज कराई। राहुल गांधी के द्वारा फ्लाइंग किस किए जाने का मामला अब संसद से लेकर सड़क तक आ पहुंचा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में राहुल गांधी के द्वारा महिला सांसदों के सामने अमर्यादित हरकत करने का आरोप लगाकर महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिला ने राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की।

आजाद पार्क में महिलाओं ने किया प्रदर्शन, व्यापारियों ने दिया साथ…

संसद में राहुल गांधी के द्वारा “फ्लाइंग किस” किए जाने के मामले को लेकर वाराणसी की आजाद पार्क में महिलाओं ने राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। राहुल गांधी शर्म करो, राहुल गांधी माफी मांगो के नारों के साथ महिलाओं ने फ्लाइंग किस मामले को लेकर विरोध -प्रदर्शन किया। वहीं महिलाओं के विरोध – प्रदर्शन को व्यापारियों ने भी समर्थन देते हुए राहुल गांधी के हरकत पर निंदा व्यक्त किया। राहुल गांधी के खिलाफ विरोध कर रही महिलाओं का कहना है कि जिस समय राहुल गांधी ने संसद में फ्लाइंग किस किया उस समय उनके सामने महिला सांसद भी मौजूद थी। राहुल गांधी का यह हरकत अमर्यादित है, क्योंकि किसी भी महिला के सामने फ्लाइंग किस किया जाना अपमानजनक है। ऐसे में राहुल गांधी को अपने इस गलती के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

बीजेपी ने महिला सांसदों के अपमान का लगाया है आरोप

संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर बोलने के पश्चात संसद से जाने से पहले राहुल गांधी के द्वारा फ्लाइंग किस दिए जाने पर बीजेपी ने आपत्ति जताई है। भाजपा महिला सांसदों की तरफ से इस मामले को लेकर राहुल गांधी के द्वारा महिला सांसदों ने राहुल गांधी पर अपमान किए जाने का आरोप लगाया। बीजेपी की सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी में स्त्री विरोधी लक्षण होने की बात कह तंज किया। स्मृति ईरानी ने कहा कि कोई अभद्र शख्स ही महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दे सकता है।

Related Articles

Back to top button