सुशील मोदी के इस ऐलान के बाद BJP में छाई मायूसी, जाने क्यों लोकसभा चुनाव 24 में नहीं लेंगे भाग…

सुशील कुमार मोदी से जुडी बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सुशील कुमार मोदी इस बार के लोकसभा चुनाव में किसी भी प्रकार का भाग नहीं लेंगे।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से जुडी बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सुशील कुमार मोदी इस बार के लोकसभा चुनाव में किसी भी प्रकार का भाग नहीं लेंगे। इसके पीछे कारण बताते हुए उन्होंने बताया की वो पिछले छह महीने से कैंसर से पीड़ित चल रहे हैं।

दरअसल, बुधवार यानी 3 अप्रैल को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी है। उन्होंने X पर ट्वीट करते हुए बताया कि, “पिछले 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूँ। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। लोक सभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊँगा। PM को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित।”

इस खबर के वाद से ही BJP खेमे से जुड़े दिग्गज नेताओं की प्रतिक्रिया आना शुरू हो गया है। गौरतलब है कि बिहार की राजनीति में सुशील मोदी का नाम डिजाजों में शुमार है। वो बिहार से बीजेपी के सबसे बड़े नेता माने जाते हैं। वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने भागलपुर से जीत हासिल की थी। मगर बिहार की सत्ता में BJP के साथ हाथ मिलाकर नीतीश के एंट्री मारने के बाद उन्होंने संसद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद वर्ष 2005 से लेकर 13 तक वो बिहार सरकार में लगातार उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के रूप में कार्यरत रहे हैं। इसके बाद नीतीश ने आरजेडी का हाथ थाम लिया था। मगर अब जब एक बार फिर नीतीश कुमार ने NDA में वापसी की तो एक बार फिर वह डिप्टी सीएम बन गए हैं।

Related Articles

Back to top button