डिजिटल डेस्क: मोदी सरकार के तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने के ऐलान से अब BJP और RLD के गठबंधन पर तस्वीरें साफ़ होती नजर आ रहीं हैं। सरकार के इस फैसले के बाद खुद पोते जयंत चौधरी ने मोदी को धन्यवाद बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी का हाथ थामने के तरफ इशारा कर दिया है। कल जब उनसे पूछा गया कि क्या वह भारतीय जनता पार्टी के साथ जाएंगे, इस पर रालोद नेता ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, “किस मुंह से मना करूंगा।” अब इस पूरे मामले ने सियासी हलकों में हलचल तेज कर दी है। सपा से लेकर भाजपा तक सबने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देकर अपना रुख साफ़ किया है। तो चलिए जानते हैं किस पार्टी के किस नेता ने जयंत चौधरी के बयान पर क्या-क्या बोला है।
जयंत चौधरी के बयान पर मनोज पांडे की प्रतिक्रिया
जयंत चौधरी के बयान पर सपा विधायक मनोज पांडेय ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, “हम ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि आज जो परिश्थितियां देश में है उसमें INDIA के जो भी घातक हैं, जो हमारे सहयोगी दल हैं, वह देश के किसानों की बात करें, मजदूरों की चिंता करें, बेरोजगार नौजवानों की चिंता करें और भारत को मजबूत करने के लिए लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए सब लोग एक जुट रहे हैं। मैं यही निवेदन करूंगा ईश्वर से और यही प्रार्थना करूंगा आप सभी से। समाजवादी पार्टी का जो इतिहास रहा है, उसमे हमने गठबंधन में बड़ा दिल दिखाने का काम किया है और तमाम उसके उदाहरण आप सबके सामने हैं। हमारी पार्टी केवल इतना चाहती है कि देश के किसानों, नौजवानों और मजदूरों को काम मिले और उनका अधिकार मिले। देश विकास की ओर बढे और देश बापू और अंबेडकर के दिखाए रास्ते पर चले।
राम मंदिर ना जाने के सवाल पर दिया जवाब
मै सुबह निकलते समय भी भगवान की प्रार्थना करता हूँ और घर जाते समय भी स्नान करके भगवान की प्रार्थना करता हूँ। मै सनातनी हूँ जो हिंदू धर्म को मानता है और सभी धर्म का सम्मान करता हूं। मैं विश्वास करता हूं की हर चीज़ भगवान के आदेश पर होता है और निश्चित तौर पर जब उनका आदेश होगा तो वो हमे दर्शन के लिए बुलाएंगे।
RLD और NDA में बढ़ रही नजदीकियों पर केशव प्रसाद मौर्य का बयान
जयंत चौधरी और NDA में बढ़ रही नजदीकियों पर केशव प्रसाद मौर्य ने भी बयान देते हुए 2024 में 80 के 80 सीटें जीतने का ऐलान किया है। जयंत का BJP वाले सवाल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि, “जो भी सूचना होगी वह ‘समय पर आपको प्राप्त हो जाएगी। अभी तो तीन-तीन महान विभूतियों को भारत रत्न का सम्मान दिया गया है। जिसकी खुशी देश के किसान भी मना रहे हैं और और देश के मानवेंद्र लोग भी मना रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश के व्यवस्था परिवर्तन करने वाले चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया गया। जिसको लेकर के लोगों में खुशी की लहर है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी की कार्यवाह लगातार बढ़ रही है और 2024 के चुनाव में 80 के 80 सीटें भारतीय जनता पार्टी के पास आ रही है।
वहीँ जब उनसे मीडिया ने समाजवादी पार्टी के राम मंदिर न जाने पर सवाल किया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, “अब अगर समाजवादी पार्टी को भगवान की कृपा पाने से वंचित रहना है तो यह समाजवादी पार्टी का रोग है। कई बार होता है व्यक्ति को जीवन में अवसर मिलता है पर वो उसका फायदा नहीं उठा पता। एक तो समाजवादी पार्टी वैसे भी राम भक्तों की हत्या के आरोपी पार्टी है, 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा के समारोह का निमंत्रण ठुकराने वाली पार्टी है। अब अगर 11 तारीख को दोनों सदनों के माननीय सदस्य अयोध्या जा रहे हैं अगर उसमें भी सपा ने जाने से मना कर दिया तो मतलब एक ही है वो खुद समाप्तवादी पार्टी बनने का फैसला कर चुकी है।
जयंत के बयान पर संजय निषाद ने सराहा
इस पूरे मामले पर बयान जारी करते हुए उन्होंने कहा कि, “यह ऐतिहासिक काम है जो प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा किया जा रहा है। PM मोदी इतिहास बनाने का काम कर रहे हैं। जयंत के दादा जी ने इतना संघर्ष किया था, जिसको आज हमारी सरकार ने सम्मान दिया। अच्छी बात है कि जयंत चौधरी ने आज इस बात को एक्सेप्ट किया है और हम बधाई देते हैं कि उनके सपने और उनके दादा के सपने अब पूरे हो रहे हैं। साथ ही जनता के जो सपने हैं वो भी पूरे हो रहे है।
इस बीच उन्होंने हल्द्वानी में हुई घटना का का भी विरोध जताते हुए कहा कि, “जहां पर भी अतिक्रमण हो, किसी भी विवादित स्थान पर पूजा का स्थल नहीं बन सकता है इसलिए अवैध की रमन को हटाना चाहिए। सभी जगह से अतिक्रमण हटना चाहिए। कुरान में लिखा है कि विवादित स्थान पर नमाज पढ़ना गुनाह है तो क्यों गुनाह किया जा रहा है। निषाद राज किले पर बने मजार और रेलवे स्टेशन पर बने मजार को हटाने की बात हमने सदन में भी कही है।