BJP में होगा बड़ा फेरबदल, हार वाली सीटों पर अब बदलेंगे जिलाध्यक्ष, बड़े पैमाने पर संगठन में होगा बदलाव

लोकसभा चुनाव में बीजेपी का यूपी में असंतोषजनक प्रदर्शन रहा था। जिसको देखते हुए भारतीय जनता पार्टी इन दिनों सदस्यता में जुटी है। यूपी में पार्टी ने दो करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। सदस्यता अभियान के बाद भाजपा में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

लोकसभा चुनाव में बीजेपी का यूपी में असंतोषजनक प्रदर्शन रहा था। जिसको देखते हुए भारतीय जनता पार्टी इन दिनों सदस्यता में जुटी है। यूपी में पार्टी ने दो करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। सदस्यता अभियान के बाद
भाजपा में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक प्रदेश की जिन लोकसभा सीटों पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है, उन जिलों के जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे। ऐसे प्रदेश में तकरीबन 50 जिले हैं। इसके अलावा दो कार्यकाल पूरे करने वाले और शिकायत वाले जिला व महानगर अध्यक्ष भी बदले जाएंगे। पार्टी में मंडल से लेकर प्रदेश स्तर तक बड़े बदलाव होने हैं।

वहीं भाजपा ने संगठनात्मक दृष्टि से प्रदेश के 98 जिलों में तैनाती की है। पार्टी ने इन दिनों सदस्यता अभियान का पहला चरण शुरू किया है। इसमें दो से 25 सितंबर तक साधारण सदस्य बनाए जाने हैं। वहीं अक्टूबर में सदस्यता अभियान का दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्तूबर के बीच चलेगा। इसमें सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान चलेगा।

साथ ही दूसरा चरण खत्म होते ही पार्टी में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिसके बाद भाजपा में बदलाव चालू हो जाएगा। बता दे लोकसभा चुनाव में भाजपा 64 से 33 सीटों पर आ गई थी। जिसकी वजह से केंद्र में भाजपा अपने बल पर पूर्ण बहुमत नहीं पा सकी थी, इसी वजह से अब भाजपा बदलाव करेगी।

Related Articles

Back to top button