नीति आयोग की बैठक में इन 8 विषयों पर हो रही चर्चा, जानें किन राज्यों के CM नहीं हुए शामिल !

नीति आयोग की बैठक का 5 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बहिष्कार किया है. बिहार, तेलगांना, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम बंगाल के सीएम क्रमश: सीएम नीतीश कुमार, केसीआर, अरविंद केजरीवाल, भगनंत मान, ममता बनर्जी ने शामिल नहीं हैं.

दिल्ली; नीति आयोग की बैठक का 5 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बहिष्कार किया है. बिहार, तेलगांना, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम बंगाल के सीएम क्रमश: सीएम नीतीश कुमार, केसीआर, अरविंद केजरीवाल, भगनंत मान, ममता बनर्जी ने शामिल नहीं हैं. वहीं, बैठक में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत स्वस्थ कारणों से शामिल नहीं हुए. बैठक में केरल के सीएम पिनराई विजयन भी शामिल नहीं हुए. हालांकि, वह किन कारणों से बैठक में शामिल नहीं हुए इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है.

आपको बता दें कि बैठक में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित बीजेपी शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद हैं. बैठक में 8 प्रमुख विषयों पर चर्चा हो रही है. जिसमें विकसित भारत @2047, एमएसएमई, बुनियादी ढांचे और निवेश पर जोर, जटिलताओं को कम करना, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और पोषण, कौशल विकास और इन क्षेत्रों के विकास और सामाजिक बुनियादी ढांचे के लिए गति शक्ति विषय शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button