Bollywood Fitness Journey: इन सेलेब्स ने कम किया 35 से 40 किलो तक वजन, हैरान कर देगी इनकी फिटनेस जर्नी

मोटापे से छुटकारा कौन नहीं पाना चाहता। लेकिन कितने लोग इससे पूरी तरह छुटकारा पाते हैं और कितनों को केवल नाम भर का ही छुटकारा मिलता है।

मोटापे से छुटकारा कौन नहीं पाना चाहता। लेकिन कितने लोग इससे पूरी तरह छुटकारा पाते हैं और कितनों को केवल नाम भर का ही छुटकारा मिलता है। ये अपने आप में ही देखने वाला है। ये सब कुछ इतना आसान भी नहीं है। कंस्सीटेंट शेड्यूल, एक अच्छा रूटीन और डाइट सब कुछ मायने रखता है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में हमने देखा है कि कई बॉलीवुड अभिनेताओं ने ये साबित कर दिया है कि अगर कोई पूरी मेहनत करे तो ये पूरी तरह से संभव है। सारा अली खान, सोनम कपूर, फरदीन खान जैसे सेलेब्स ने ये साबित कर दिया है कि कैसे एक स्वस्थ आहार और वर्कआउट चमत्कारी साबित हो सकता है।

सोनम कपूर

सावरिया मूवी में डेब्यू करने से पहले सोनम कपूर ने 35 किलो तक वजन कम किया था। सोनम उस वक्त PCOD की समस्या से भी जूझ रहीं थीं। इसके बावजूद उन्होंने अपने रूटीन को स्ट्रिक्टली फॉलो किया। सोनम कपूर एक लंबे समय तक कंसीस्टेंसी के साथ अपनी डाइट और वेट मैनेजमेंट पर काम किया बाकी आप आज उन्हें देख ही सकते हैं।

सारा अली खान

कॉफी विथ करन के एक एपिसोड में सैफ की बेटी सारा अली खान ने बताया था कि कैसे उन्होंने वेट कम करने के साथ-साथ अपनी PCOD की समस्या को फेस किया। सारा ने 40 किलो तक वजन कम किया था। एक लंबे समय तक उन्होंने जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड छोड़ दिया था।

फरदीन खान

अभिनेता फरदीन खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेताओं में से एक हैं। कुछ समय पहले उन्होंने काफी वेट गेन किया था। जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जाने लगा था। लेकिन बाद में उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन के चलते 18 किलो तक वजन घटाया था।

आशीष चनचलानी

यूट्यूब इन्फ़्लुएंसर आशीष चनचलानी इन दिनों चर्चा में अपने वेट लूज़ करने की वजह से ही हैं। बता दें एक कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात शाहरुख खान से हुई जिन्होंने उनसे वेट कम करने को कहा। अभीनेता की बातों से प्रभावित होकर आशीष ने अपनी वेट लूज़ करने की जर्नी शुरू की थी।

सोनाक्षी सिन्हा

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने दबंग मूवी में डेब्यू करने से पहले सख्त रूटीन और डाइट को फॉलो करते हुए करीब 30 किलो वजन घटाया था। उन्होंने योगा, कार्डियो और वेट ट्रेनिंग के जरिये ऐसा किया था।

Related Articles

Back to top button