भौतिकी के क्षेत्र में इन तीन क्वांटम वैज्ञानिकों को मिला नोबेल, इनटैंगल्ड फोटॉन्स संबंधी खोज के लिए हुए सम्मानित

ऊर्जा के पैकेट कहे जाने वाले क्वांटम की अवस्थाओं से जुड़े इन तीनों वैज्ञानिकों के प्रयोगों के परिणामस्वरूप दो कण अलग होने पर भी एक इकाई की तरह व्यवहार करते हैं. क्वांटम यांत्रिकी के क्षेत्र में यह खोज एक मील का पत्थर है.

मंगलवार को स्वीडन के करोलिंस्का संस्थान ने भौतिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की. भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में साल 2022 का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से 3 भौतिक वैज्ञानिकों को दिया गया है. फ्रांस के एलेन एसपेक्ट, यूएसए के जॉन एफ. क्लॉजर और ऑस्ट्रिया के एंटन जिलिंगर को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला है.

पुरस्कार की घोषणा करने वाली समिति ने कहा, “उलझे हुए क्वांटम अवस्थों को लेकर उनके अभूतपूर्व प्रयोगों के लिए संयुक्त तौर पर नोबेल दिया जाता है.” दरअसल, ऊर्जा के पैकेट कहे जाने वाले क्वांटम की अवस्थाओं से जुड़े इन तीनों वैज्ञानिकों के प्रयोगों के परिणामस्वरूप दो कण अलग होने पर भी एक इकाई की तरह व्यवहार करते हैं. क्वांटम यांत्रिकी के क्षेत्र में यह खोज एक मील का पत्थर है. इस प्रयोग के परिणामों ने क्वांटम सूचना पर आधारित नई तकनीक का रास्ता साफ कर दिया है.

स्वीडन के करोलिंस्का संस्थान की नोबेल असेंबली द्वारा प्रदान किया जाने वाला यह नोबेल पुरस्कार विज्ञान के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है. बहरहाल, यह पुरस्कार ऐसे समय में दिया गया है जब कोविड महामारी ने चिकित्सा अनुसंधान को दुनिया के केंद्र में रखा है. गौरतलब हो कि जीव विज्ञान में नोबेल की घोषणा के बाद मंगलवार को भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार, बुधवार को रसायन विज्ञान और गुरुवार को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button